May 1, 2026

वोटिंग के दौरान EVM में डाला फेवीक्विक, जाने क्या हैं मामला…

0
evm_0-sixteen_nine

join whatsapp


उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में चौथे चरण की वोटिंग के दौरान लखीमपुर खीरी जिले की सदर विधानसभा सीट पर EVM के साथ किसी ने की छेड़छाड़। वोटिंग के समय कादीपुर सानी पोलिंग बूथ पर लगी ईवीएम में किसी शरारती तत्व ने फेवीक्विक डाल दिया, जिसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक मतदान रुका रहा।



Read More:-जल्द रायपुर में से शुरू होगा “राष्ट्रीय सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग”…

मीडिया से बात करते हुए पूर्व विधायक और समाजवादी पार्टी प्रत्याशी उत्कर्ष वर्मा ने कहा, ‘किसी ने शरारत करते हुए पहले नंबर पर जो हमारा बटन है, उसमें फेवीक्विक डाल दिया,इस वजह से वो बटन दब ही नहीं रहा था। हमने इस बारे में तत्काल शिकायत की, जिसके बाद चुनाव आयोग हरकत में आया। इस कारण करीब डेढ़ घंटे तक वोटिंग रुकी रही।

Read More:-ऑफलाइन ही होंगे बोर्ड एग्जाम, सुप्रीम कोर्ट ने आगे कहा…

साथ ही उत्कर्ष वर्मा ने कहा की ‘आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए। सीसीटीवी में उसकी तस्वीर जरूर होगी, सेक्टर मजिस्ट्रेट से जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार पहले नंबर के बटन पर किसी ने फेवीक्विक डाला है, जो नहीं दब रहा है’ वहीं, पोलिंग बूथ पर लाइन में लगे एक वोटर ने कहा, ‘यहां सुबह से वोटिंग चल रही थी। हम अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी किसी ने बताया कि ईवीएम पर फेवीक्विक लगा हुआ है, बटन नहीं दब रहा है, हम करीब दो घंटे तक खड़े रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *