June 20, 2026

अब भूपेश सरकार गौमूत्र पर करेगी फोकस, चल रही टेस्टिंग…

0
bhupesh-baghel-80

छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से गोधन न्याय योजना की शुरुआत की थी, जिसका फायेदा भी किसान उठा रहे हैं। गाय के गोबर से वर्मी कंपोस्ट तैयार करने के बाद अब प्रदेश की सरकार खेती किसानी के लिए गौमूत्र पर फोकस करने जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गौमूत्र के वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित उपयोग की कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं।


join whatsapp


Read More:-छत्तीसगढ़ के युवा को मिलेगा राष्ट्रीय बाल वीरता पुरस्कार, जान की बाज़ी लगाकर बचाई दोस्त की जिंदगी…

छत्तीसगढ़ में गोबर के बाद गौमूत्र की भी खरीदी की जा सकती है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसके निर्देश दिए हैं सीएम ने मुख्य सचिव को राज्य के कृषि वैज्ञानिकों, गौमूत्र का रासायनिक खादों या कीटनाशकों के बदले उपयोग करने वाले किसानों से संपर्क करके रिपोर्ट तैयार करने को कहा है माना जा रहा है कि अगर सब कुछ ठीक रहा तो सरकार गौमूत्र भी खरीद सकती है इससे ऑर्गेनिक कीटनाशक बनाकर किसानों को दिया जाएगा।



Read More:-श्री रावतपुरा सरकार फार्मेसी कुम्हारी ने ”प्रायोगिक फार्माकोलॉजी” पर वेबिनार आयोजित…

सीएम ने कहा रासायनिक खादों व विषैले कीटनाशकों के निरंतर प्रयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति निरन्तर कम होती जा रही है। राज्य के गोठनों में निर्मित वर्मी कंपोस्ट एवं सुपर कंपोस्ट का उपयोग आरंभ करने के सकारात्मक परिणाम सामने आए और छत्तीसगढ़ ऑर्गेनिक एवं रीजेनरेटिव खेती की ओर बढ़ रहा है। इसी तरह कृषि में जहरीले रसायनों के उपयोग के विकल्प के रूप में गौमूत्र के उपयोग की अपार संभावनाएं हैं।



 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *