यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर जारी…
रूस और यूक्रेन युद्ध में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित देश लाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय ने सुचना दी है कि यूक्रेन में फंसे लगभग 18,000 भारतीयों को देश लाने के लिए काम किए जा रहे हैं मंत्रालय के सचिव वी मुरलीधरन ने बताया कि चूंकि यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है, और ऐसे में भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है उन्होंने निश्चय किया है कि केंद्र सरकार सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

Read More:-आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीयन आज से शुरू…
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वर्तमान हालात अनिश्चितताओं से भरे हुए हैं लोग अभी जहां पर भी हों, वहीं शांति और सुरक्षा के साथ रहें। फिर चाहे वह उनका घर हो, हॉस्टल हो या फिर कहीं और। राजधानी कीव में स्थित भारतीय दूतावास ने कहा, ”जो भी कीव की यात्रा कर रहे हैं, उन्हें सुझाव दिया जाता है कि वे वापस अपने शहर को लौट जाएं। इसके अलावा अन्य जानकारियों के लिए आगे के सुझाव जल्द जारी किए जाएंगे। ”
Read More:-नई शिक्षा नीति 2020 के तहत अब यूजी-पीजी में आपदा प्रबंधन पढ़ाई की अनिवार्य…
यूक्रेन का एयर स्पेस बंद होने के कारण नागरिकों को वहां से निकालने में असुविधा हो रही है कीव से भारत आज सुबह एयरइंडिया की फ्लाइट आई है जिसमें कुल 182 नागरिक सवार थे आज जाने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई जिसके बाद कई भारतीयों को कीव हवाई अड्डे से वापस भी लौटना पड़ा। यूक्रेन में स्थिति अभी चिंताजनक है और हजारों की संख्या में भारतीय छात्र और नागरिक अब भी वहां फंसे हुए हैं।
फंसे भारतीय नागरिकों के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर्स भी जारी किए हैं।
+38 0997300428 +38 0997300483 +38 0933980327 +38 0635917881 +38 0935046170

