April 21, 2026

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर : हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर उठाया लाभ, टीचिंग स्टाफ और छात्र छात्राओं का रहा सहयोग

0
04eae332-a4f5-4032-aed9-dc23a68adfae

मंडला|| रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन नर्सिंग में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया| जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों के बीपी, शुगर, सिर दर्द, सर्दी, खासी, घबराहट की जांच की गई। निःशुल्क शिविर के आयोजन में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी आशिमा पटेल व सभी टीचिंग स्टाफ और छात्र छात्राओं का सहयोग रहा |

join whatsapp

यह शिविर संगम घाट पर आयोजित किया गया इसमें करीब हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया।

READ MORE : बॉलीवुड अभिनेत्री का राजनीति में प्रवेश, थामा बीजेपी दामन….

इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी आशिमा ने कहा कि लोग असंतुलित खानपान के साथ ही दिनचर्या के कामों में तनाव लेने से इस तरह के रोगों की चपेट में आते हैं। इनसे बचाव के लिए लोगों को समय-समय पर अपनी जांच करानी चाहिए।

READ MORE : मिशाल कायम की इस शादी ने, दहेज में लिया सिर्फ एक रुपया….
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, प्राचार्य व सभी स्टाफ और बच्चों को सेवा शिविर आयोजित करने के लिए प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएँ दी|




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *