April 21, 2026

इलेक्ट्रिक स्कूटी हुआ ब्लास्ट, 6 महीने पहले ही खरीदी थी 

0
scooty blast

झारखण्ड। करमाटांड़ थाना क्षेत्र के अमराटांड़ गांव में सोमवार की रात साढ़े नौ बजे चार्ज के दौरान जोरदार आवाज के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटी ब्लास्ट कर गई। इसके बाद स्कूटी से आग की लपटें और धुंआ निकलने लगा। देखते-ही-देखते आग की लपटों ने खपरैल घर और घर के सामान को अपनी चपेट में ले लिया।

join whatsapp

इस संबंध में अमराटांड़ निवासी सफाउल मियां ने बताया कि स्कूटी ब्लास्ट होने के बाद आग लगने से करीब डेढ़ लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने बताया कि स्कूटी चार्ज में लगी थी। उसी समय अचानक जोरदार आवाज हुई। कहा कि शॉर्ट सर्किट या फिर किसी तकनीकी कारणों से आग लगी है। कहा कि छह माह पूर्व ही इलेक्ट्रिक स्कूटी खरीदी थी। घर के जेट पंप की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन अगलगी से डेढ़ लाख का नुकसान हुआ है।

इन्हें भी पढ़े : स्वास्थ्य मंत्री :15 साल से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण पर विशेषज्ञों की राय लेंगे…

इन्हें भी पढ़े : लोग आज भी नहीं भूल पाये वो दिन ,जब एक घंटे में 21 धमाकों से दहल गया था शहर……

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *