April 21, 2026

SRU : “भारत की अर्थव्यवस्था पर डिजिटलीकरण का प्रभाव” पर प्रो. आद्य प्रसाद पांडेय ने छात्रों को दी जानकारी…

0
c4b7f697-2b8a-4a2f-a0b0-070a8f750c2a

रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में लेक्चर सीरीज ( एन एक्सट्राम्युरल लेक्चर सीरीज ) 2022-23 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 2 अगस्त मंगलवार को विश्वविद्यालय के साईं राम प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। लेक्चर सीरीज “भारत की अर्थव्यवस्था पर डिजिटलीकरण का प्रभाव” पर आयोजित किया गया।

Read More:-SRS स्कूल के बच्चों ने इंटर हाउस कॉम्पिटिशन में लिया हिस्सा, बनाया बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट…

कार्यक्रम की शुरआत माँ सरस्वती की वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र के प्रो. एवं मणिपुर केंद्रीय विश्वविद्यालय, इंफाल के पूर्व कुलपति प्रो. आद्य प्रसाद पांडेय रहें। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति प्रो. एस. के. सिंह और कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह भी उपस्थित रहें।


Read More:-SRI नर्सिंग शहडोल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, नव प्रवेशित छात्रों ने जाना संस्थान का उद्देश्य…

कुलपति प्रो. एस. के. सिंह ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रविशंकर महाराज जी को नमन करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी का स्वागत किया। साथ ही उन्होंने छात्रों से कहा की आप जितने अधिक लोगो से मिलेंगे उतने ही अधिक ज्ञान की प्राप्ति होगी। उन्होंने संस्कृत की एक कहावत का उदहारण देते हुए बताया की क्लास रूम में जो शिक्षा आप प्राप्त होती हैं उससे केवल 25 % ज्ञान प्राप्त होता हैं, 25 % आप अपने सहपाठियों से और शिक्षकों से जो इंटरेक्ट करते हैं उससे प्राप्त होता हैं और बाकि का 25 % ज्ञान प्राप्त होता हैं स्वाध्याय से, उन्होंने कहा की शिक्षा के लिए स्वाध्याय की सबसे अधिक जरूरत हैं।


कार्यक्रम के वक्ता प्रो.आद्य प्रसाद पांडेय ने छात्रों के साथ अपने जीवन का अनुभव साझा करते हुए बताया की देश सेवा के लिए जो कुछ भी हो पाए वो जरूर करे और प्रयास करे की अपने पूर्वजों, अपने बड़ो और छोटो को ऐसा न लगने दे की कभी कुछ गलत कार्य हुआ हैं। उन्होंने कहा की शरीर का सम्पूर्ण विकास करना हैं तो एक-दो विटामिन्स से काम नहीं चलेगा। सभी चीजों की संतुलित मात्रा होना भी आवश्यक है इसी तरह से छात्रों को अध्ययन भी करना हैं तो उन्हें क्लास रूम की भी शिक्षा महत्वपूर्ण होती हैं। सभी जगह से शिक्षा प्राप्त करें।

उन्होंने कहा की हम इलेक्ट्रॉनिक चीजें इस्तेमाल करने में काफी आगे है। हमारे यहां टेलीविजन भी कई देशो की तुलना में काफी ज्यादा है लेकिन इन सभी चीजों के आलावा अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए और भी क्षेत्र में मेहनत करनी होगी। धीरे-धीरे कई क्षेत्रों में विकास हुआ हैं इन्हे सूचना प्रद्योगिकी से कैसे जोड़ा जाए ये बहुत जरूरी हैं। प्रो.आद्य प्रसाद पांडेय ने कहा की लोगों की समस्याओं को कम करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक इंटरकनेक्ट कर उसके साथ-साथ डिजिटल इंडिया इन्सेंटिव के माध्यम से आर्थिक वृद्धि को जोड़ा जाये । इसके लिए डिजिटल इंफ़्रास्ट्रक्चर काफी महत्वपूर्ण हैं और इसके लिए स्ट्रॉन्ग इंटरनेट होना जरूरी हैं इसलिए सभी क्षेत्र और गाँव के लोगों को सभी स्तर पर मजबूत करना होगा।

Read More:-एसआरयू में हुआ “उदघाटन समारोह” का आयोजन, अतिथियों ने किया छात्रों का मार्गदर्शन…

उन्होंने कहा भारत की अर्थव्यवस्था के संदर्भ में 3 आईटी काफी महत्वपूर्ण हैं। जिसमें इंडियन टैलेंट, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंडिया टुमॉरो, इन माध्यमों के द्वारा हम विकास को आगे बढ़ा सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा ज्ञान प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम के आखिर में वक्ता प्रो. आद्य प्रसाद पांडेय को शॉल और स्मृतिचिन्ह देकर धन्यवाद ज्ञापित किया गया। और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया ।


श्री रावतपुरा सरकार लोक ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम, कुलपति एस. के. सिंह, कुलसचिव प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने इस कार्यक्रम के लिए सभी शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को शुभकामनाएं दी इसके साथ ही इस अवसर पर छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की…

 


 

 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *