SRI नर्सिंग शहडोल में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, नव प्रवेशित छात्रों ने जाना संस्थान का उद्देश्य…
शहडोल | श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग शहडोल में महाराज श्री के आशीर्वाद से शैक्षणिक सत्र 2022-23 की शुरुआत की गई. एमएससी नर्सिंग, बीएससी नर्सिंग, पीबीबीएससी और जीएनएम के नये सत्र की सीट फुल हो जाने के बाद 1 अगस्त से कक्षाओं की शुरुआत की गई. इस कार्यक्रम में सबसे पहले नव प्रवेशित छात्रों का पुराने छात्रों ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया. उसके बाद महाराज श्री का वीडियो संदेश बच्चों को दिखाया गया साथ ही नर्सिंग संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीपक सिंह ने संस्थान के उपाध्यक्ष डॉ जे.के. उपाध्याय का लिखित संदेश पढ़कर सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को सुनाया.

Read More :- एसआरयू में हुआ “उदघाटन समारोह” का आयोजन, अतिथियों ने किया छात्रों का मार्गदर्शन…

श्री रावतपुरा सरकार नर्सिंग कॉलेज की प्रिंसिपल ने सभी नये छात्रों को बताया कि कैसे हमारे यहां के पुराने बैच के पास आउट बच्चे बड़ी-बड़ी सरकारी संस्थानों में कार्यरत हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं और संस्था का नाम ऊंचा कर रहे हैं.
Read More :- छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिले 2 नए जज, पहली बार हाईकोर्ट बार ऐसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी को जज बनने का मिला मौका…

श्री रावतपुरा नर्सिंग कॉलेज, नर्सिंग का पहला ऐसा कॉलेज बन चुका है जो नर्सिंग के सारे कोर्स की पढाई करवाता है जिसमे उमरिया, अनूपपुर और शहडोल नर्सिंग संस्थान शामिल है. यह संस्थान पिछले 4 वर्षों में आसपास के जिलों में एक अपनी अलग पहचान बना चुका है 1 जुलाई के पहले ही यहां की सारी सीटें फुल हो जाती हैं. इस संस्थान का एकमात्र मूल उद्देश है “”ज्ञानार्थ आइए और सेवार्थ जाइए “”
Read More :- छ्त्तीसगढ़ : बैलाडीला की पहाड़ी में मिला विश्व का सबसे छोटी प्रजाति का हिरण, वजन केवल तीन किलोग्राम…


