May 1, 2026

रूस और यूक्रेन के बीच जंग से भारतीय शेयर बाजार में दिखा असर, कुछ ही देर में 9 लाख करोड़ रूपये डूबे…

0
शेयर-बाजार

रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी है इस युद्ध का असर पूरी दुनिया पर पड़ रहा है अमेरिका, यूरोप समेत एशियाई बाजारों में बहुत गिरावट आई है। घरेलू शेयर बाजार में आज कोहराम छाया हुआ है और यूक्रेन-रूस के बीच युद्ध शुरू हो जाने की खबरों से बाजार में चौतरफा बिकवाली देखी जा रही है। प्री-ओपनिंग में ही बाजार 3 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। आईसीआईसीआई बैंक का शेयर खुलते ही 4 फीसदी नीचे आ गिरा है, सभी सेक्टोरियल इंडेक्स गिरावट के लाल निशान में डूबे हैं।  



Read More:-ट्रांसजेंडर ने दिया बच्चे को जन्म, लेकिन मां कहा जाना पसंद नहीं…

शेयर बाजार-

घरेलू शेयर बाजार आज ऐसी ओपनिंग के साथ खुला है जिसमें चारों तरफ लाल निशान छाया हुआ दिख रहा है सेंसेक्स 1813 अंकों की जबरदस्त गिरावट के साथ 55,418 पर खुला है निफ्टी 514 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ 16,548 पर खुला है।

join whatsapp

और बता दें की निफ्टी के 50 में से 50 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं बैंक निफ्टी करीब 1000 अंक टूटकर 2.69 फीसदी की गिरावट के साथ 36422 के लेवल पर कारोबार कर रहा था बैंक निफ्टी के सभी 12 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

वही सुबह 9 बजकर 45 मिनट पर सेंसेक्स 2,020.90 अंक यानी 3.53 फीसदी की गिरावट के साथ 55,211.16 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा निफ्टी 594.40 अंक यानी 3.48 फीसदी की भारी गिरावट के बाद 16,468 पर ट्रेड देखा जा रहा है।



Read More:-Smartwatch: ब्लूटूथ कॉलिंग वाली फीचर्स के साथ फुल चार्ज में चलेगी 20 दिन तक…

शेयर्स जो बाजार में गिरे-

टाटा मोटर्स 5.23 फीसदी की जबरदस्त गिरावट पर है और टेक महिंद्रा 4.44 फीसदी टूटा है। अदानी पोर्ट्स में 4.32 फीसदी की जोरदार गिरावट है और जेएसडब्ल्यू स्टील 4 फीसदी फिसला है इंडसइंड बैंक 3.86 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।

सेक्टोरियल इंडेक्स-

सेक्टोरियल इंडेक्स को देखें तो सभी स्टॉक्स नीचे हैं और रेड जोन में देखे जा रहे हैं मीडिया शेयरों में 3.25 फीसदी की जबरदस्त गिरावट है और निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.59 फीसदी की जोरदार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है मेटल इंडेक्स भी 2.5 फीसदी टूटा है. आईटी इंडेक्स 2.80 फीसदी गिरा है। ऑयल एंड गैस, एफएमसीजी, फाइनेंशियल सर्विसेज की जोरदार गिरावट से बाजार सहमा हुआ है।

Read More:-म्यांमार से आए 29 शरणार्थी छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल…

बाजार खुलने से पहले प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट दिखा रहे हैं। निफ्टी में 514 अंकों की गिरावट के साथ 16548 अंकों या 3 फीसदी की भारी गिरावट पर कारोबार देखा जा रहा था। सेंसेक्स में 1813.61 अंक यानी 55,418 के लेवल पर कारोबार देखा जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *