May 1, 2026

म्यांमार से आए 29 शरणार्थी छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में होंगे शामिल…

0
pic (6)

join whatsapp


म्यांमार में तख्तापलट के बाद अत्याचार से बचने को अपने मां-बाप के साथ मिजोरम शरण लेने आए 29 छात्र व छात्राएं इसी महीने राज्य की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने के लिए तैयार हैं। यह सुचना मिजोरम के शिक्षा मंत्री लालचम्दामा राल्ते ने दी है। उन्होंने कहा कि इस साल होनी वाली दसवीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 27 शरणार्थी छात्र-छात्राओं ने अपना पंजीयन कराया है। वहीं, बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 2 छात्र हिस्सा लेंगे।



Read More:-छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी उपलब्धि, मिला डिजिटल टेक्नॉलाजी सभा-2022 अवार्ड…

सैन्य तख्तापलट के बाद म्यांमार से बड़ी संख्या में लोगों ने मिजोरम के सियाहा और चम्फाई जिले में आकर शरण ली है। राज्य सरकार ने इससे पहले एक अधिसूचना जारी की थी, जिसमें शरणार्थी छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में भाग लेने की अनुमति दी गई थी। खबरों के अनुसार मिजोरम के विभिन्न स्कूलों में म्यांमार से आए करीब एक हजार शरणार्थी छात्र-छात्राओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

Read More:-UGC ने लिया बड़ा निर्णय, जाने यूजी, पीजी और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला का नया पैटर्न क्या होगा…

बता दें की मिजोरम बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन की तरफ से इस साल दसवीं बोर्ड की परीक्षा 28 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, बारहवीं बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 1 मार्च, 2022 से किया जाएगा। परीक्षा ऑनलाइन मोड में ली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *