August 11, 2026

रावतपुरा फार्मेसी इंस्टिट्यूट में फार्मेसी के जनक प्रो. महादेव लाल श्रॉफ की जयंती “राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस” के रूप में मनाई गई…

0
px_0003_20230324_130535

 

कुम्हारी।  श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मेसी कुम्हारी में प्रोफेसर महादेव लाल श्रॉफ की जयंती के सम्मान में “राष्ट्रीय फार्मेसी शिक्षा दिवस” मनाया गया।  भारत में फार्मेसी शिक्षा की स्थापना में उनका योगदान  अतुलनीय है  । इस मौके  पर डी. फार्मा और बी. फार्मा के छात्रों के लिए पोस्टर प्रतियोगिता और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जहां छात्रों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से जीवन शैली विकारों की रोकथाम, नारकोटिक्स और साइकोट्रोपिक विकारों के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता और इसके सुरक्षित निपटान के लिए उपचार को बताया।

कार्यक्रम की शुरुआत एसआरआईपी फार्मेसी प्राचार्य डॉ. अलंकार श्रीवास्तव के भाषण से हुआ । उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रो एम.एल. श्रॉफ को भारत में फार्मेसी शिक्षा के पिता के रूप में जाना जाता है और वह निश्चित रूप से देश में काम कर रहे पूरे फार्मासिस्ट के लिए एक आदर्श हैं छात्रों को ज्ञान प्राप्त करने और देश में स्वास्थ्य सेवा के वितरण में खुद को पेशेवरों के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं।

एसआरआई कुम्हारी कैंपस के निदेशक डॉ. उमेश गौर ने भी छात्रों को इन गतिविधियों के माध्यम से भाग लेने और सीखने के लिए प्रेरित करके सभा को संबोधित किया।

समारोह के मुख्य अतिथि यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रोफेसर एवं प्राचार्य  प्रो. शेखर वर्मा रहे साथ ही वर्तमान में रजिस्ट्रार, स्टेट फार्मेसी काउंसिल, छत्तीसगढ़ के पद पर नियुक्त हैं। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर फार्मेसी पेशे के उत्थान में योगदान के लिए एवं निरंतर प्रयासों के लिए प्रोफेसर शेखर वर्मा को सम्मानित किया गया।

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ जे के उपाध्याय ने सभी स्टाफ और छात्रों को सफल आयोजन की बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *