छात्रों को कराया गया शैक्षणिक भ्रमण…
मनेन्द्रगढ़ | खालसा हायर सेकेंडरी विद्यालय के छात्रों को शैक्षणिक भ्रमण एवं एडवेंचर हेतु आज मनेंद्रगढ़ के सुरभि पार्क में ले जाया गया जहां की खूबसूरती को देखकर बच्चों में काफी उत्साहित हुए |

साथ ही विद्यालय के डायरेक्टर श्री रमन छाबड़ा जी एवं श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ बच्चों को अन्य एडवेंचर गतिविधियों में सम्मिलित रहना चाहिए

जिससे कि मानसिक एवं शारीरिक रूप से बच्चों का विकास हो सके बच्चे सुरभि पार्क पहुंचकर काफी खुश थे एवं उत्तम आनंद की अनुभूति उनके चेहरे पर झलक रही थी।

इस दौरान खालसा हायर सेकेंडरी विद्यालय के डायरेक्टर श्रीमती संगीता सिंह, श्रीमती मीत छाबड़ा , प्रचार्य दिवप्रीत कौर एवं शिक्षक श्रीमती रीना सेन , श्रीमती सुजाता निषाद , कुमारी सपना पटेल, कुमारी अनिता रावत, कुमारी जानवी, श्रीमती संगीता सिंह , कुमारी नेहा, कुमारी मीरा ,कुमारी रशमी शिक्षक गण उपस्थित रहे।
