April 21, 2026

अब नहीं भटकना पड़ेगा जाति और निवास प्रमाण-पत्र के लिए, छात्रों को आसानी से मिलेगा सर्टिफिकेट…

0
,जाति,निवास प्रमाण पत्र-1080x1080.png

 

 

 

छत्तीसगढ़ के छात्रों को बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है. राज्य शासन द्वारा विशेष अभियान के तहत शिविर आयोजित कर निर्धारित समय-बद्ध कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थियों को स्कूल में ही स्थाई, जाति और निवास प्रमाण-पत्र तैयार कर वितरीत करने के निर्देश दिए गए हैं. पत्र मंत्रालय महानदी भवन स्थित सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों को जारी कर दिया गया है

join whatsappJobs Notification: असम राइफल्स ने 1380 रिक्त पदों पर निकाली बंफर भर्तियां, आवेदन की प्रक्रिया होगी जल्द शुरू…
पत्र में कहा गया है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों की शालाओं में अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति औए अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र और निवास प्रमाण पत्र समय पर प्राप्त किए जाने में कठिनाई हो रही है, जिसके कारण इन वर्ग के विद्यार्थियों को उच्च कक्षा/शिक्षा और शासकीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए आवेदन भरने और प्राप्त होने दिक्कत हो रही है.

Read more :Jobs Notification: असम राइफल्स ने 1380 रिक्त पदों पर निकाली बंफर भर्तियां, आवेदन की प्रक्रिया होगी जल्द शुरू…
इस संबंध में प्रदेश के सभी शासकीय-निजी स्कूलों एवं केन्द्रीय बोर्ड की स्कूलों में कक्षा छठवीं से बाहरवीं तक अध्ययनरत अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिए उनकी स्कूलों में अध्ययनरत होने के दौरान ही विशेष अभियान के तहत जाति निवास प्रमाण पत्र तैयार कर स्कूल में ही वितरीत करने को कहा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *