April 19, 2026

भारत में बसा है दुनिया का सबसे अमीर गाँव, देंखे एक गाँव में 17 बैंक होने की वजह…

0
richest-village-in-world-1-16533751773x2

भारत में एक गाँव हैं जो दुनियाँ का सबसे अमीर गाँव हैं यह भारत के गुजरात के कच्छ में बसा मदपार नाम से जाना जाता हैं इस गाँव के बारे में कई अनोखी बातें और किस्से लोगों को बताए जाते हैं। इस गाँव की एक बात है जो सुनकर पहली बार में सबको हैरानी होती है। दरअसल, इस गाँव को दुनिया के सबसे अमीर गांवों में से एक माना जाता है।

join whatsapp


 

Read More:-Health : बढ़ रहा मंकीपॉक्स का खतरा, केंद्र सरकार ने जारी की  एडवाइजरी…

रिपोर्ट्स के अनुसार, मदपार में लगभग 17 बैंक हैं और यहां के हर शख्स के खाते में करीब 15 लाख रुपए से अधिक जमा हैं। इसके साथ ही यहां स्कूल-कॉलेज और अस्पताल की अच्छी सुविधा है इतना ही नहीं, इस गाँव में झील और पार्क भी हैं। इस गाँव के इतना अमीर होने के पीछे एक खास वजह है। दरअसल, यहां के ज्यादातर लोग विदेशों में रहते हैं। वहीं, कुछ लोग कई सालों तक विदेश में रहने के बाद वापस मदपार लौटकर यहां बिजनेस कर रहे और अच्छा-खासा पैसा कमा रहे हैं।

Read More:-पीएम वाणी योजना : छत्तीसगढ़ की जनता को मिलेगी फ्री में हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा…

बता दें की रिपोर्ट्स के अनुसार, मदपार के करीब 65 फीसदी लोग एनआरआई हैं। इस बात का अंदाजा इस जानकारी से लगाया जा सकता है कि साल 1968 में लंदन में मदपार विलेज एसोसिएशन का गठन किया गया था। इसका गठन इसलिए हुआ था क्योंकि वहां काफी संख्या में मदपार के लोग रहते थे। एसोसिएशन का गठन उन सभी को एक-दूसरे से जुड़े रहने के लिए भी किया गया था। आज भी बड़ी संख्या में इस गाँव के लोग विदेशों में रहते हैं और ये लोग अपने परिवार को मोटी रकम भेजते हैं यही कारण है कि यहां के हर शख्स के अकाउंट में 15 लाख से अधिक रुपए हैं।

Read More:-अध्ययन: पृथ्वी के आंतरिक हिस्सों में एक नई तरह की चुंबकीय तरंगे…


 

Read More:-सीएम ने जगदलपुर में झीरम घाटी शहीद मेमोरियल का किया उट्घाटन, 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया और मेमोरियल का निरीक्षण किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *