September 13, 2026

Jobs Notification: असम राइफल्स ने 1380 रिक्त पदों पर निकाली बंफर भर्तियां, आवेदन की प्रक्रिया होगी जल्द शुरू…

0
Assam-Rifles

असम राज्य में रहने वाले सरकारी नौकरी के उम्मीदवारओं के असम राइफल्स के महानिदेशक कार्यालय, शिलांग ने असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ग्रुप B और ग्रुप C के 1380 रिक्त पदों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार 6 जून 2022 से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 जुलाई हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट और मेडिकल एग्जामिनेशन के आधार पर किया जाएगा। असम राइफल्स टेक्निकल और ट्रेड्समैन भर्ती 2022 रैली का आयोजन 1 सितंबर 2022 को किया जाएगा।

बता दें की असम राइफल्स की वेबसाइट assamrifles.gov.in पर आवेदन का लिंक 6 जून से एक्टिव हो जाएगा। सभी उम्मीदवार इस वेबसाइट पर दिए गए लिंक के जरिए आवेदन फॉर्म भरकर सबमिट कर सकेंगे।

join whatsapp


 

Read More:-राजधानी में निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प आयोजित, 18 साल तक के बच्चों के लिए निःशुल्क इलाज…

योग्यता और उम्र सीमा-

इन विभिन्न पदों पर अलग-अलग योग्यता मांगी गई है। कुछ पदों पर 10वीं और 12वीं पास कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं, तो कुछ पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार ग्रेजुएट होने चाहिए। इसके अलावा उनके पास संबंधित ट्रेड में डिग्री या डिप्लोमा भी मांगा गया है। उम्र सीमा की बात करें तो आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल होनी चाहिए। अधिकतम उम्र सीमा देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देखना होगा।

Read More:-सर्वे रिपोर्ट: शिक्षा मंत्रालय ने किया खुलासा, 100 में से 48 प्रतिशत बच्चे पैदल, महज़ 9 प्रतिशत स्कूली वाहनों से जाते हैं स्कूल…

चयन प्रक्रिया-

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नौकरी पाने के लिए लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, ट्रेड टेस्ट और मेडिकल टेस्ट में सफलता हासिल करनी होगी. इन सभी स्टेज को पार करने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद नियुक्ति पत्र मिल जाएगा।

Read More:-एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अतिथि शिक्षकों के लिए भर्तियां, देंखे आवेदन से संबंधित जानकारी…


 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *