May 1, 2026

”Miko” ने किया लॉन्च रोबोट,आठ भाषाओं में करेगा बात,पढ़ाई में छात्रों की होगी मदद…

0
robots_1491307109

join whatsapp


जैसे जैसे दुनियाँ विकास कर रही वैसे वैसे पढ़ाई का स्तर भी बढ़ते जा रहा हैं, इसके साथ ही देश में भी शिक्षा का स्वरूप बदल रहा है अब बच्चों को रोबोट पढ़ाने वाले हैं आर्टिफ‍िशियल इंटेलिजेंस (AI) से पावर्ड रोबोट ‘Miko 3′ को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। यह बच्‍चों के लिए तैयार किया गया है रोबोट को लॉन्च करने वाली कंपनी ‘Miko’ का कहना है कि ‘Miko 3′ बेहतरीन एजुकेशनल एक्‍सपीरियंस देता है ‘Miko 3′ को लेकर दावा है कि यह 5 से 10 साल की उम्र के बच्चों की एजुकेशनल और डेवलपमेंटल डायनैमिक्‍स को पूरा करता है

बता दें की यह रोबोट 8 भाषाएं बोलता है एक बड़ी टचस्क्रीन के साथ आता है और कोडिंग लेसन्‍स का एक्‍सेस भी देता है एक वाइड-एंगल HD कैमरा इसमें लगाया गया है। भारत में Miko 3 की कीमत 19,999 रुपये है, यह Amazon के साथ-साथ Miko की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है फिलहाल वेबसाइट पर रोबोट को 18999 रुपये की कीमत में पेश किया जा रहा है Miko 3 दो कलर ऑप्‍शंस- मार्टियन रेड और पिक्सी ब्लू में उपलब्ध है।


Read More:-बजट 2022 घोषणाएँ: शिक्षा मंत्रालय के द्वारा आयोजित वेबिनार पीएम मोदी ने किया संबोधित, पांच बातों पर दिया जोर…

फीचर्स-

Miko कम्पनी का कहना है कि ‘Miko 3′ का लक्ष्य 5 से 10 साल के बच्‍चे हैं यह बच्‍चों की उम्र के हिसाब से उन्‍हें विभिन्‍न टॉपिक्‍स पर लर्निंग कंटेंट देता है। Miko के को-फाउंडर और CEO स्नेह आर. वासवानी के मुताबिक, Miko 3 कंपनी का सबसे एडवांस्‍ड और भावनात्मक रूप से इंटेलिजेंट रोबोट है। कंपनी का कहना है कि AI के जरिए यह रोबोट बच्‍चों के साथ उनके साथी की तरह पेश आता है और बच्‍चों को रचनात्मक बातचीत के लिए प्रेरित करता है।

वहीं यह एजुकेशनल रोबोट बच्‍चों पर फोकस्‍ड ऐप्स से कंटेंट देता है इनमें लिंगोकिड्स दा विंची किड्स, किडलोलैंड, कॉस्मिक किड्स, आउट ऑफ दिस वर्ड, टाइनी टस्क , ड्रीमीकिड समेत और एक सब्‍सक्र‍िप्‍शन शामिल है। कंटेंट में 1,000 से ज्‍यादा गेम, वीडियो, कहानियां, पहेली, गाने, कोडिंग एक्‍सपीरियंस और योगा सेशन की मौजूदगी है।

Read More:-राज्य में कुलपति नियुक्ति पर हो रहा विवाद…

गौरतलब हैं की “Miko पैरेंट ऐप’ के जरिए पैरंट्स यह देख सकते हैं कि बच्‍चे कैसे रोबोट का इस्‍तेमाल कर रहे हैं और क्‍या सीख रहे हैं। इसके अलावा, इस रोबोट के जरिए बच्‍चे कोडिंग लेसन्‍स तक पहुंच बना सकते हैं बच्‍चे यह सीख सकते हैं कि रोबोट को कंट्रोल करने के लिए उन्‍हें कैसे खुद का प्रोग्राम लिखना है। कंपनी का कहना है कि वह अपने यूजर्स के डेटा को उच्चतम सेफ्टी स्‍टैंडर्ड्स के साथ प्रोटेक्‍ट करती है।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार युनिवर्सिटी में श्री शंकरभारती महास्वामी का उद्बोधन…

जो उन्हें सिखाते हैं कि मिको को नियंत्रित करने के लिए अपने स्वयं के कार्यक्रम कैसे लिखना है कंपनी के मुताबिक, सभी उपयोगकर्ता डेटा को उच्चतम सुरक्षा मानकों द्वारा संरक्षित किया जाता है, जिसमें मजबूत गोपनीयता नीतियां और एन्हांस्ड एन्क्रिप्शन के साथ एक बंद प्रणाली शामिल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *