May 1, 2026

छात्रों, शिक्षक, एवं पालकों की समस्या का होगा समाधान, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 22 फरवरी से करेगा शुरू ‘‘हेल्पलाइन 2022’’

0
CG-Borad-Office

join whatsapp


प्रदेश में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की तरफ से हाईस्कूल-हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं के संबंध में 22 फरवरी से ‘‘हेल्पलाइन 2022’’ शुरआत किया जा रहा हैं। बता दें की छात्रों, शिक्षक, एवं पालकों सुबह 10ः30 से शाम 5ः00 बजे तक हेल्पलाइन में मण्डल के टोल फ्री नम्बर 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।


Read More:-”Miko” ने किया लॉन्च रोबोट,आठ भाषाओं में करेगा बात,पढ़ाई में छात्रों की होगी मदद…

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल सचिव प्रो. वी.के. गोयल से मिली सुचना के मुताबिक, हेल्प लाइन के माध्यम से मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा-भय, कोविड-19 संक्रमण की सुरक्षा व सावधानी, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे। विषय विशेषज्ञ आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षा से संबंधित समस्याओं का निवारण करेंगे। मंडल के अधिकारी मंडल से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।

Read More:-एकलव्य के 12 छात्रों ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में लहराया परचम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *