June 12, 2026

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आरी झांसी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन, नारी शक्ति को किया प्रणाम..

0
WhatsApp Image 2022-03-08 at 5.07.38 PM

महाराज श्री जी तथा संस्थान के उपाध्यक्ष श्री डॉ. जे के उपाध्याय जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का शुभारंभ देव पूजन तथा दीप प्रज्ज्वलन किया। मुख्य अतिथि डॉ. नीती शास्त्री,डॉ.ज्योति, राजेश सिंह उपस्थित रहे और ग्राम प्रधान आरी नीलम तोमर ने मंत्र का उच्चारण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माल्यार्पण करके अतिथियों को पुष्प गुच्छ, और स्मृति चिह्न भेंट किया गया। छात्राओ ने स्वागत गीत का आयोजन किया। जिसके बाद संस्थानिक मुख्य प्रशासनिक ने सभा को संबोधित किया। जिसमें नारी शक्ति को प्रणाम करते हुये महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। उसके बाद उन्होने कहा कि आज सबसे ज्यादा महिला सशक्तिकरण की बातें होंगी। लेकिन महिला सशक्तीकरण क्या है यह कोई नहीं जानता। आगे नई ऊंचाइयां छूती महिलाएं हैं। जहां एक तरफ महिलाओं के शोषण, कुपोषण और कष्टप्रद जीवन के लिए पुरुष प्रधान समाज को जिम्मेदार ठहराया जाता है, वहीं यह भी कटु सत्य हैकि महिलाएं भी महिलाओं के पिछड़ने के लिए जिम्मेदार हैं।

मुख्य अतिथि डॉ. नीती शास्त्री ने सभा को महिला दिवस के अवसर पर संबोधित करते हुये कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है, हर साल दुनिया भर में यह दिन 8 मार्च को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। ये दिन महिलाओं को समर्पित है, आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियां हासिल की है । कार्यक्रम में नृत्य और गायन के माध्यम से छात्राओ ने सामाजिक परिवर्तन तथा उसके उत्थान के लिए नाटक का आयोजन किया। संस्थानिक शिक्षा संकाय प्राचार्या ने कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन किया।
इसी के साथ कार्यक्रम में संस्थान में संचालित बी.फार्म ,डी. फार्म. , बी.एड., डीएलएड, बी.ए. तथा आई.टी.आई. के प्राचार्य, विभागाध्यक्ष, स्टॉफ तथा छात्र- छात्रायें तथा ग्रामीणजन आदि उपस्थित रहें ।

Read More :- श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन जबलपुर ने मनाया विश्व महिला दिवस..गीत, नृत्य और रंगोली से उकेरी मन की भावनाएं…

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस कार्यक्रम सफल के लिए शुभकामनाएं दी.

Read More :- “विश्व महिला दिवस” पर श्री रावतपुरा सरकार नर्सिंग कॉलेज शहडोल ने समाज उत्त्थान के लिए महिलाओं को किया सम्मानित..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *