“विश्व महिला दिवस” पर श्री रावतपुरा सरकार नर्सिंग कॉलेज शहडोल ने समाज उत्त्थान के लिए महिलाओं को किया सम्मानित..
महाराज जी श्री रावतपुरा सरकार के आशीर्वाद से एवं संस्थान के उपाध्यक्ष डॉक्टर जे.के उपाध्याय के नेतृत्व में श्री रावतपुरा सरकार नर्सिंग कॉलेज शहडोल में ‘विश्व महिला दिवस’ पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ । इस अवसर पर इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग शहडोल ने ऐसी महिलाओं का सम्मान किया जो समाज के उत्थान के लिए अपना योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शालिनी सरावागी, प्रतिमा जैन और रूपाली सिंघल ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत में महाराज जी का सभी ने आशीर्वाद लिया । संस्थान की प्राध्यापिका अनामिका सिंह ने सभी मुख्य अतिथियों का परिचय दिया गया। संस्थान के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीपक सिंह सेंगर ने सभी अतिथियों को संस्थान का मोमेंटो, शाल एवं श्रीफल देकर स्वागत किया । कार्यक्रम में मौजूद सभी अतिथियों ने महिला दिवस पर अपना सन्देश दिया ।
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी…




