बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग बिलासपुर ने किया ‘आउटडोर गेम्स’ और ‘फन फेयर’…
बिलासपुर।। बुधवार 9 मार्च को बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बिलासपुर में ‘आउटडोर गेम्स’ और ‘फन फेयर’ (आनंद मेला) का कार्यक्रम आयोजित किया गया | यह कार्यक्रम बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के नवनिर्मित भवन में रखा गया था |
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एस. के. शर्मा ने प्राचार्य वीणा चौहान, समस्त स्टाफ और छात्र-छात्राओं की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर किया | कार्यक्रम के संचालन के लिए छात्र-छात्राओं को 5 अलग-अलग समूहों में बांटा गया और शिक्षिकाओं को उस समूह का लीडर बनाया गया था। इन समूहों को पहचान देने के लिए उनके अलग-अलग नाम और रंग तय किए गए थे | जिनमे 1.कोकिला समूह – लाल रंग 2.मदर टेरेसा समूह – पीला रंग 3.विक्टोरिया समूह – हरा रंग 4.रानी लक्ष्मी बाई समूह – नीला रंग 5.सरोजनी नायडू समूह – संतरा रंग।

छात्र-छात्राओं के साथ-साथ सभी नर्सिंग स्टाफ ने भी कार्यक्रम का लुत्फ़ लिया और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्वाद के साथ खेलकूद का भी आनंद लिया |

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी एस. के. शर्मा एवं समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी…












