February 9, 2026
teacher’s day celebration

रायपुर। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के सभी परिसरों में “शिक्षक दिवस” के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और शिक्षकों का सम्मान किया। संस्थान के प्राध्यापकों एवं स्टाफ ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके योगदान को स्मरण करते हुए शिक्षा के महत्व पर विचार साझा किए। पूरे आयोजन में गुरु-शिष्य परंपरा की झलक और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग

वहीं कुम्हारी में मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन से शुरू हुआ। छात्रों ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर आभार व्यक्त किया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से वातावरण आनंदमय बना दिया।

मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कुम्हारी
मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग, कुम्हारी

बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बिलासपुर

बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बिलासपुर में शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों का तिलक व पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्मृति चिन्ह भेंट किए।

बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बिलासपुर
बिलासा इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, बिलासपुर

जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग

जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में छात्रों ने शिक्षकों का तिलक कर स्वागत किया। डॉ. राधाकृष्णन के जीवन व शिक्षक दिवस के महत्व पर विचार साझा किए गए। सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से केक काटा और छात्रों का आभार व्यक्त किया।

जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, जगदलपुर
जगदलपुर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, जगदलपुर

रविशंकर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग,नया रायपुर

नया रायपुर स्थित रविशंकर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में छात्रों ने शिक्षकों का सम्मान करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण से शुरुआत हुई। शिक्षकों ने मिलकर केक काटा और विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

रविशंकर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, नया रायपुर
रविशंकर इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, नया रायपुर

श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज, सागर

श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज, सागर में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। विशेष अतिथियों ने गुरुजनों की भूमिका पर विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों ने नृत्य, गीत, नाटक और खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से शिक्षकों का सम्मान किया।

श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज, सागर
श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज, सागर

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग शहडोल

शहडोल नर्सिंग कॉलेज में कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। नगर पालिका अध्यक्ष  घनश्याम जायसवाल मुख्य अतिथि रहे। छात्रों ने गीत, कविता और नृत्य के जरिए शिक्षकों को धन्यवाद दिया और उपहार भेंट किए।

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, शहडोल
श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, शहडोल

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग महाराजपुर मंडला

मंडला नर्सिंग कॉलेज में शिक्षकों के सम्मान हेतु समारोह हुआ। मुख्य अतिथि सुमन मिश्रा (प्राचार्य, कन्या शाला मंडला) रहीं। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, केक कटिंग और शिक्षकों का अभिनंदन किया गया।

श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, महाराजपुर मंडला
श्री रावतपुरा सरकार इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग, महाराजपुर मंडला

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, चित्रकूट

चित्रकूट में क्षेत्रीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. अश्वनी दुग्गल रहे। विभिन्न संकायों के शिक्षकों को साल और श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने कविता, भाषण और नृत्य प्रस्तुत कर कार्यक्रम को यादगार बनाया।

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, चित्रकूट
श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, चित्रकूट

श्री रावतपुरा सरकार संस्थान झांसी

झांसी कैंपस में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि प्रो. स्मिता जायसवाल, बी.एस. निगम और डॉ. दीपशिखा की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। छात्रों ने नृत्य, गीत, नाटक और क्विज प्रस्तुत किए। सभी शिक्षकों को उपहार व सम्मान भेंट किया गया।

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, झांसी कैंपस (आरी झांसी)
श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, झांसी कैंपस (आरी झांसी)

फोटो गैलरी

 

और पढ़े“गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ” के जयघोष के साथ हुआ श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस में गणपति विसर्जन… 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *