बोरिंग सलाद की जगह ट्राई कर्रें कुछ नया, बनाये.. मिनटों में “थाई वेज सलाद”
अगर आप भी हर रोज एक जैसा सलाद खाकर बोर हो गए हैं, तो हम अपनी इस स्टोरी में आपके लिए एक नई रेसिपी लेकर के आएं हैं। अपनी स्टोरी में हम आपको थाई वेज सलाद मिनटों में बनाना सिखाएंगे। थाई वेज सलाद रेसिपी बनाने के लिए हमें चाहिए…
सामग्री :- लहसुन कटा हुआ-1 छोटा चम्मच नमक- स्वादानुसार पाउडर्ड गुड़- 3 बड़े चम्मच अदरक कटा हुआ-2 टी स्पून नींबू का रस- 3 बड़े चम्मच सोया सॉस (लाइट) – 2 बड़े चम्मच चिली सॉस-1 बड़ा चम्मच पीनट बटर- 1 बड़ा चम्मच तिल का तेल-1 बड़ा चम्मच सलाद के लिए स्लाइस किया हुआ मैंगो-2 कप कैबेज -1 कप शिमला मिर्च स्लाइस की हुई- ½ कप पर्पल कैबेज – 1कप कच्चा पपीता – 1 कप गाजर पतली लंबी कटी हुई – 1 कप हरे प्याज़ कटा हुआ- ½ कप पुदीने की पत्तियां- मुट्ठी भर 2 बड़े चम्मच नींबू का रस तिल (भुने हुए) – 1 बड़ा चम्मच

Read More :- गूगल डूडल ने ICC महिला क्रिकेट विश्व कप 2022 की शुरुआत पर जताई ख़ुशी…
विधि :- सलाद के लिए थाई ड्रेसिंग तैयार करने के लिए, लहसुन को थोड़े नमक के साथ पीसकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को एक कटोरे में डालें और इसमें गुड़, अदरक, नींबू, सोया सॉस, चिली सॉस, पीनट बटर और हल्का सा तिल के तेल डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अगले स्टेप में सभी फलों और सब्जियों को एक साथ मिलाना है और इसके बाद इसमें थोड़ा नमक और नींबू का रस डालकर मिला लें। तैयार फलों और सब्जियों को ड्रेसिंग में डाल कर एक साथ टॉस करें। सलाद को प्लेट में निकाल लें और भुने तिल से सजाकर परोसें।

