June 20, 2026

भारत-चीन: लद्दाख में चल रहे टकराव के कारण 15वें दौर की सैन्य वार्ता…

0
line_of_actual_control_lac_india_china

शुक्रवार को भारत और चीन ने पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले कुछ जगहों पर 22 महीने से जारी गतिरोध को हल करने के लिए 15वें दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता की।


join whatsapp


Read More:-सीबीएसई 10वीं टर्म-1 परिणाम घोषित, बोर्ड ने स्कूलों को ई-मेल से भेजा परिणाम…

बता दें की दो महीने पहले हुई वार्ता में गतिरोध को हल करने में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई थी। सूत्रों के मुताबिक कोर-कमांडर स्तर की वार्ता पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के भारतीय हिस्से में चुशुल-मोल्दो ‘बार्डर प्वाइंट’ पर सुबह शुरू हुई।



Read More:- बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में हुआ लैंप लाइटिंग सेरेमनी,पारम्परिक नृत्यों की हुई प्रस्तुति…

वहीं यह पता चला है कि भारतीय पक्ष ने ‘देपसांग बल्ज’ और डेमचोक में मुद्दों को हल करने समेत टकराव वाले शेष स्थानों पर जल्द से जल्द सेना को हटाने पर जोर दिया। वार्ता के दौरान हॉट स्प्रिंग्स (पेट्रोलिंग प्वाइंट-15) क्षेत्रों में सैनिकों को पीछे हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया गया। वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेह स्थित 14वीं कोर के नवनियुक्त कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता ने किया।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के छात्र ने विश्व में किया नाम रौशन, शीर्षाशन में विद्यमान रह कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड…

भारत की चीन के साथ 14वें दौर की बातचीत 12 जनवरी को हुई थी और टकराव वाले शेष स्थानों पर गतिरोध का हल करने में कोई महत्वपूर्ण प्रगति नहीं हुई थी। वार्ता में चीनी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व दक्षिण शिनजियांग सैन्य जिले के कमांडर मेजर जनरल यांग लिन को करना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *