सीबीएसई 10वीं टर्म-1 परिणाम घोषित, बोर्ड ने स्कूलों को ई-मेल से भेजा परिणाम…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की तरफ से देर रात कक्षा दसवीं बोर्ड 10वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। लेकिन स्टूडेंट इस रिजल्ट को खुद नहीं देख पाएंगे, क्योंकि रिजल्ट बोर्ड की तरफ से स्कूल प्रशासन को ई-मेल पर भेजे गए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कल 11 मार्च को कक्षा 10वीं के टर्म-1 की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया। स्कूल प्रशासन अपनी आधिकारिक शिक्षा मेल आईडी के माध्यम से परिणाम को चेक कर सकते हैं। छात्र अपने-अपने संबंधित स्कूल प्रशासन से जाकर अपना स्कोरकार्ड ले सकते हैं।
Read More:-बिलासा इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग में हुआ लैंप लाइटिंग सेरेमनी,पारम्परिक नृत्यों की हुई प्रस्तुति…
वहीं बता दें की सीबीएसई की ओर से अब बारहवीं कक्षा के परिणाम भी जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। दरअसल, बीते कई दिनों से बड़ी संख्या में छात्र सोशल मीडिया पर परिणाम को जारी करने की मांग कर रहे थे।
माना जा रहा हैं की सीबीएसई की ओर से 10वीं कक्षा के टर्म – 1 परीक्षा परिणाम ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट पर भी जारी किए जा सकते हैं। ऐसा होने पर छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।


