April 19, 2026

छत्तीसगढ़ में कोरोना का एक बार फिर डर, 435 नए मामले, तीन की मौत…

0
3245ab6043c241b1b8d15dc9355b4d8c_original-1-720x430

प्रदेश में कोरोना ने लोगों की बढ़ाई चिंता है। बता दें की 5 अगस्त को यहां कोरोना वायरस के 435 नए मामले सामने आए हैं, जहां पॉजिटिव रेट 4.24 प्रतिशत है वहीं संक्रमितों की संख्या 11,68,437 हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या तीन बढ़कर 14,075 हो गई है।

Read More:-स्किन केयर: कम उम्र में ही दिखने लगी हैं झुर्रियां तो आज ही डाइट में शामिल करें ये फूड्स…

प्रदेश में इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 3513 पहुंच गई है। अधिकारी ने कहा कि रायपुर में 76 मामले सामने आए, इसके बाद राजनांदगांव में 38, बालोद में 37, दुर्ग में 30, रायगढ़ में 24 और बिलासपुर में 15 मामले सामने आए। कोरोना से रायपुर में 2 और बस्तर जिले में 1 मरीज की मौत भी हुई है।उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटे में 406 लोगों ने होम आइसोलेशन पूरा किया है। वहीं 22 लोग हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं। साथ ही बताया कि 10,248 स्वाब नमूनों की जांच के साथ, राज्य में अब तक किए गए परीक्षणों की संख्या 1,82,90,488 हो गई है।

Read More:-SRU : “कोविड टीकाकरण अमृत महोत्सव”, अधिकारी , कर्मचारी, छात्र और ग्रामीणों ने कराया टीकाकरण…

 


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *