फूड प्रोसेसिंग प्लांट के लिए जमीन और बजट व्यवस्था का दाव.. छत्तीसगढ़ कांग्रेस…
छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के फूड पार्क का काम तेजी से होने के दावे को झूठ का दस्तावेज करार दिया है। अजय चंद्राकर के आरोपों पर कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने पलटवार किया है। ठाकुर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हो या अजय चंद्राकर नागपुर के पता के अलावा उन्हें कुछ भी पता नहीं होता है। उन्होंने कहा कि 200 फूड प्रोसेसिंग प्लांट लगाने की सोच के साथ कांग्रेस सरकार ने सभी जिलों में प्रोसेसिंग प्लांट के लिए स्थान का चयन और बजट की व्यवस्था तय कर दी है।
Read More:-भारतीय रेलवे ईस्ट कोस्ट में 7 मार्च तक भर्तियां, ऐसे करें आवेदन…
इसके साथ ही कहा कि प्रदेश में अभी टमाटर प्रोसेसिंग यूनिट, काजू, कोदो, कुटकी, रागी प्रोसेसिंग यूनिट चल रही है। बता दें की छत्तीसगढ़ के महुआ से बने शीतल पेय, अचार, चटनी, इमली की कैंडी, बस्तर की काफी की महक व टेस्ट अब दिल्ली में भी मिलने लगी है। 61 वनोपज की समर्थन मूल्य खरीदी हो रही है और वैल्यू एडिशन का कार्य चल रहा है।
Read More:-अमेरिकी सेना यूक्रेन की जंग में शामिल नहीं होगी-बाइडेन
भाजपा नेता टि्वटर और इंटरनेट मीडिया से बाहर निकलकर जनता के बीच जाएंगे, तब तो उन्हें पता चलेगा कि 15 साल के रमन शासनकाल के कमीशनखोरी, भ्रष्टाचार से पीड़ित किसान, युवा, महिलाएं अब भूपेश सरकार के कार्यों से खुश और आर्थिक रूप से मजबूत हो चुके हैं।
Read More:- श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुआ “नेशनल साइंस डे” पर ऑनलाइन वेबिनार…
वही पूर्व मंत्री चंद्राकर ने कहा था कि मरकाम कानपुर पूछने पर नागपुर का पता बता रहे हैं। वे सीधा जवाब दें कि सीएम भूपेश बघेल ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को छत्तीसगढ़ के हर जिले में जो फूड पार्क दिखाए हैं, वे फूड पार्क कहां हैं। यदि 200 प्रोसेसिंग यूनिट का काम तेजी से चल रहा है, तो यह कहां पर किस तेजी से चल रहा है। वह छत्तीसगढ़ की जनता को भी दिखाएं, क्योंकि अमेठी में राहुल गांधी को ठुकरा देने वाली जनता तो यहां आकर झूठ का अचार, मुरब्बा, शरबत चखने वाली नहीं है। अमेठी को मालूम है कि जैसा झूठा उस्ताद है, वैसा ही शागिर्द है।


