अमेरिकी सेना यूक्रेन की जंग में शामिल नहीं होगी-बाइडेन
यूक्रेन | यूक्रेन के खिलाफ रूसी हमला बुधवार को सातवें दिन भी जारी है। राजधानी कीव और खार्कीव समेत कई प्रमुख शहरों को निशाना बनाया जा रहा है। यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूएस कांग्रेस को संबोधित किया। संबोधन में बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा की और पुतिन को ढुलमुल चेतावनी भी दी।

उन्होंने कहा कि तानाशाहों को हमेशा कीमत चुकानी पड़ती है। वहीं अगले ही पल बाइडेन ने साफ कर दिया कि अमेरिकी सेना यूक्रेन की जंग में शामिल नहीं होगी। जो बाइडेन ने यूक्रेन पर रूस के हमले को विश्व शांति के लिए खतरा बताया है। रूस ने बिना किसी उकसावे के यूक्रेन पर हमला किया है। अमेरिका यूक्रेन के साथ है। पुतिन ने गलत कदम उठाया है।

