June 4, 2026

छत्तीसगढ़ मौसम : आज चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर, राजधानी में बारिश के साथ होगी उमस…

0
list-of-cyclones-in-India

छत्तीसगढ़ में बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान का असर आज मंगलवार को नज़र आएगा। चक्रवात की वजह से आज तेज वर्षा होगी। मौसम का तापमान काम होगा लेकिन उमस से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है चक्रवाती का ज्यादा असर प्रदेश में देखने को नहीं मिलेगा। बता दें की केवल बारिश होने से आशंका बताई गई है। तेज हवा नहीं चलेगी।

join whatsapp


 

Read More:-सरकारी नौकरी: डाक विभाग ने 38,926 पदों पर निकालीं भर्तियां, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन…

तेज गर्मी के बीच प्रदेश में इन दिनों मौसम का मिजाज बदलने की वजह से विभिन्ना क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आई है, लेकिन दोपहर की तपिश काफी बढ़ गई है। सोमवार को राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्ना क्षेत्रों का अधिकतम तापमान सामान्य रहा। न्यूनतम तापमान में भी विशेष बदलाव नहीं हुआ। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दुर्ग में 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में लॉ स्टूडेंट्स के लिए हुआ संसद वाद-विवाद…

वहीं मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि चक्रवाती तूफान आसनी पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे दक्षिण बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित है। यह मंगलवार तक उत्तर पश्चिम की तरफ आगे बढ़ेगा और उत्तर आंध्रप्रदेश व ओडिशा तटों से दूर होगा। इसके बाद उत्तर पूर्व की तरफ मुड़ने और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी की तरफ आगे बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि यह चक्रवाती तूफान अगले 24 घंटों के दौरान कमजोर होने के आसार है।


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *