छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग कर रहा सीधी भर्ती, अफसर बनने का शानदार मौका….
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG-PSC) कई विभागों में भर्तियां निकाल रहा है। फरवरी और मार्च के महीने में 200 से अधिक पदों पर आवेदन किया जा सकता है। बता दें पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन और सूचनाएं जारी हो चुकी हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 3 मार्च से शुरू हो रही है जो 1 अप्रैल तक चलेगी। इसके लिए psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। इन सभी पदों से जुड़ी दूसरी जानकारियां भी CG-PSC ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड की है।

Read More:-2022-23 शैक्षणिक:दिल्ली विश्वविद्यालय ने नए यूजीसीएफ को दी मंजूरी….
सहायक अनुसंधान अधिकारी 6 पद –
CG-PSC आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग में सहायक अनुसंधान अधिकारी के पद पर सीधी भर्ती कर रहा है। जिसमें की अनारक्षित 3 अनुसूचित जाति के लिए 1 अनुसूचित जनजाति के 1 और ओबीसी के लिए 1 पोस्ट है। कुल 6 पदों पर हो रही इस भर्ती में वेतनमान 15600-39100+5400 है। आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मानव विज्ञान, अर्थशास्त्र, वाणिज्य, सांख्यिकी जैसे विषयों में 50% अंक के पोस्ट ग्रेजुएशन होने की पात्रता तय की गई है। एज लिमिट 21 साल से 45 साल तक रखी गई है।
Read More:-मेडिकल छात्र हो जाये सावधान: राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने दी नई गाइडलाइंस….
सहायक प्राध्यापक कुल 156 पद-
सरकारी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग रिक्त पदों पर भर्ती कर रहा है। यह पोस्ट सहायक प्राध्यापक की है। इनमें आवेदन करने की तारीख 24 फरवरी से शुरू होगी जो 25 मार्च तक चलेगी। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक इनमें कुल 156 पदों पर भर्ती की जाएगी। एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, फार्मोकोलॉजी जैसे 25 अलग-अलग विषयों पर एक्सपर्ट्स का सिलेक्शन होगा। 25 मार्च को आवेदन करने के बाद सिलेक्शन की प्रक्रिया और तारीखों का ऐलान किया जाएगा।
Read More:-हाथियों ने मचाया उत्पात, महिला को कुचलकर मार डाला….
असिस्टेंट रजिस्ट्रार 2 पद-
छत्तीसगढ़ के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से जुड़ी है। यहां सहायक पंजीयक यानी असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू हो चुकी है जो 4 मार्च तक चलेगी। CG-PSC असिस्टेंट रजिस्ट्रार के लिए 2 पदों पर भर्ती कर रहा है इसमें अनारक्षित वर्ग के लिए 1 और अनुसूचित जाति जनजाति के लिए 1 पद है।

