June 4, 2026

ICCR: देश में भारतीय महाकाव्य, वेद, कला और विरासत पर नए ऑनलाइन पाठ्यक्रम होंगे शुर…

0
ICCR_May122021091412320320220221114351

join whatsapp


देश में पारंपरिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए जल्द ही नहीं पहल की जाएगी , बता दें की भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (ICCR) की नई शुरुआत के द्वारा जल्द ही भारतीय महाकाव्य, वेद, कला और विरासत पर ऑनलाइन पाठ्यक्रमों की पेशकश की जाएगी। आईसीसीआर के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने सोमवार 21 फरवरी को यह बात कही। उन्होंने कहा कि आईसीसीआर विश्व समुदाय के बीच देश की पारंपरिक भारतीय ज्ञान, कला, वास्तुकला, कालातीत महाकाव्यों और वेदों का प्रचार-प्रसार करने के लक्ष्य से, बहुत जल्द ही नए ऑनलाइन पाठ्यक्रम शुरू करेगी। इसके लिए एक अलग पोर्टल दो अप्रैल तक लॉन्च होने की संभावना है।


Read More:-छात्रों, शिक्षक, एवं पालकों की समस्या का होगा समाधान, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल 22 फरवरी से करेगा शुरू ‘‘हेल्पलाइन 2022’’

राज्यसभा सांसद सहस्रबुद्धे बोले कि आजादी के 75 साल पूरे होने पर ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत चल रहे समारोहों के दौरान हम पारंपरिक भारतीय ज्ञान प्रणाली का वैश्वीकरण कार्य शुरू करने जा रहे हैं। इसके द्वारा विदेशों में रहने वाले लोग ऑनलाइन माध्यम से हमारे देश के पारंपरिक ज्ञान, कला और संस्कृति के बारे में जान सकेंगे। ये ऑनलाइन पाठ्यक्रम महाभारत और रामायण जैसे महाकाव्यों के संदेशों को प्रसारित करेंगे और हमारी कला और संस्कृति को बढ़ावा देंगे।

सहस्रबुद्धे ने कहा कि पोर्टल पर भारतीय संस्कृति के बारे में सब कुछ उपलब्ध होगा। इस पर चार घंटे से लेकर 40 घंटे तक के अल्पकालिक और दीर्घकालिक ऑनलाइन पाठ्यक्रम उपलब्ध होंगे। इनमें रसगुल्ले बनाने के नुस्खे से लेकर वर्ली पेंटिंग, मधुबनी कला के मूल सिद्धांत, अजंता और एलोरा की गुफाओं कला, वेदों के मूल बातें एवं उपदेश, रामायण और महाभारत का परिचय, बाबासाहेब आंबेडकर का जीवन परिचय समेत अन्य विषयों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

Read More:- ”Miko” ने किया लॉन्च रोबोट,आठ भाषाओं में करेगा बात,पढ़ाई में छात्रों की होगी मदद…

अध्यक्ष सहस्रबुद्धे ने कहा कि इस कार्यक्रम का अकादमिक भागीदार सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय को बनाया गया है। और भी बाकि संस्थान बाद में इसमें शामिल हो सकते हैं। यह स्थायी पाठ्यक्रम सभी के लिए खुला है, और उम्र या किसी अन्य चीज पर कोई रोक नहीं होगी और, इसके लिए फीस भी बहुत मामूली होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *