March 26, 2025

एशिया कप: रोहित शर्मा ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड, बने इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज…

0
Rohit_Sharma_vs_SL

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एशिया कप 2022 के सुपर-4 में श्रीलंका के खिलाफ मैच में शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मैच में 41 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्के की मदद से 72 रन बनाए। इस पारी की मदद से टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 173 रन बनाए और श्रीलंका को 174 रनों का टारगेट दिया। इस शानदार पारी के साथ ही रोहित ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। एशिया कप में रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इसके अलावा एशिया कप के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले बल्लेबाज बनगए। वहीं टी-20 में 50 से ज्यादा रन की पारी खेलने के मामले में संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बनगए। इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 485 छक्के पूरे किए।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार इंटरनैशनल स्कूल कुम्हारी में मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-शिक्षकों ने किया रैम्प वॉक…

बता दें की मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़कर रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बनगए। उन्होंने इस टूर्नामेंट में 1000 रन पूरा कर लिए हैं। वहीं सचिन के 971 और विराट कोहली के 920 रन है। टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या के नाम है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टूर्नामेंट का लगातार दूसरा अर्धशतक जड़कर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया था। श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने अर्धशतक जड़कर उनकी बराबरी कर ली। दोनों के अब तक 32 टी-20 पारियों में 50 से ज्यादा का स्कोर किया है। रोहित ने अबतक 28 अर्धशतक और 4 शतक जड़े हैं। कोहली ने 32 अर्धशतक जड़े हैं।


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार संस्थान झांसी में हुआ “शिक्षक दिवस” समारोह का भव्य आयोजन…

गौरतलब हैं की रोहित शर्मा ने इस मैच में चार छक्के लगाए और न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। टी-20 में पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए रोहित ने 102 छक्के जड़ दिए हैं। गुप्टिल 101 छक्के के साथ दूसरे नंबर पर हैं। उनके साथी खिलाड़ी कॉलिन मुनरो 73 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। रोहित अबतक टी-20 में 171 छक्के जड़ दिए हैं।

Read More:-SRI: जगदलपुर नर्सिंग कॉलेज ने मनाया “शिक्षक दिवस”, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद…

srigo


 


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

इन्हें भी पढ़े