श्री रावतपुरा सरकार इंटरनैशनल स्कूल कुम्हारी में मनाया गया शिक्षक दिवस, छात्र-शिक्षकों ने किया रैम्प वॉक…
कुम्हारी || परम पूज्य महाराज श्री रावतपुरा सरकार के आशीर्वाद से और उपाध्यक्ष डॉ. जे.के. उपाध्याय के मार्गदर्शन में , श्री रावतपुरा सरकार इंटरनेशनल स्कूल, कुम्हारी में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस, डॉ.सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के रूप में मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन सभा से हुई जो सभी शिक्षकगण द्वारा संचालित की गई। स्कूल की प्रधानाचार्य सहित हेड बॉय, हेड गर्ल ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार संस्थान झांसी में हुआ “शिक्षक दिवस” समारोह का भव्य आयोजन…
ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने स्वयं को शिक्षक (शिक्षक का क्लोन) के रूप में चित्रित किया और अपने क्लोन के नक्शेकदम पर चलना सीखा। उनके द्वारा निभाई गई इन भूमिकाओं, एवं उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उन्हें पुरस्कृत किया गया, जिनमें नर्सरी टीचर का रोल बखूबी निभाने के लिए, दिशा नेताम कक्षा 12वी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया, द्वितीय स्थान पर पार्थ पटेल कक्षा 12वी और तीसरे स्थान पर खुशी पटेल कक्षा 11वी, रहीं।
इसके बाद छात्र परिषद ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया जहां उन्होंने शिक्षकों के लिए विभिन्न गतिविधिया आयोजित की, जिसमें म्यूजिकल चेयर, स्पून बैलेंसिंग जैसे कई खेल शामिल किए गए। कार्यक्रम में खास रहा छात्र-शिक्षक रैम्प वॉक। कार्यक्रम का समापन स्कूल की प्रधानाचार्य के शब्दों के साथ हुआ।
Read More:-SRI: जगदलपुर नर्सिंग कॉलेज ने मनाया “शिक्षक दिवस”, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद…
श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के उपाध्याय ने कुम्हारी निदेशक चंद्रकांत महोबिया, प्रधानाचार्य आलोका साहू और सभी उपस्थित शिक्षकों को “शिक्षक दिवस” के लिए शुभकामनाएं दी…
Read More:-SRI: चित्रकूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “शिक्षक दिवस”…


