श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में मनाया गया भारतीय संस्कृतिक रूप में न्यू ईयर सेलिब्रेशन, यज्ञ-हवन से की कार्यक्रम की शुरुआत…
रायपुर।। श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में भारतीय संस्कृतिक रूप में न्यू ईयर सेलिब्रेशन 2023 आयोजित किया गया।

पुरे विश्वविद्यालय परिवार ने मिलकर कार्यक्रम की शुरुआत सुबह यज्ञ-हवन में मंत्रो के जाप के साथ की। हवन में विश्वविद्यालय के सभी सदस्यों ने कष्टों के निवारण होने के साथ शांति, समृद्धि, शक्ति और विशेष कृपा प्राप्ति के लिए प्रार्थना की गई।

Read More:-प्रतिभा उत्थान अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुलदुला में 12वीं के छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग प्रोग्राम का आयोजन…
तत्पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय के प्रति-कुलाधिपति हर्ष गौतम ने सभी को नए वर्ष की बधाई दी। सभी सदस्यों से कहा की आप लोगो के सहयोग से विश्वविद्यालय इन उपलब्धियों तक पहुँचा हैं। इसे हम सभी को एक साथ मिल कर और ऊंचाई का विश्वविद्यालय बनाना हैं। इसके साथ ही नए वर्ष की बधाई देते हुए सभी के स्वस्थ्य जीवन की मंगल कामना की।
कुलपति प्रो एस. के.सिंह ने सभी को नए वर्ष की बधाई दी और विश्वविद्यालय की स्थापना जिस परिकल्पनाओं के साथ की गई, उन्हें और भी अच्छी तरह से पूरा करने की कामना की।

2022 में विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को बताते हुए ऐसे महान व्यक्तियों के बारे में बताया जिन्होंने हमारे विश्वविद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई हैं। इसके साथ ही साल 2023 में सभी की प्रगति और स्वस्थ जीवन की कामना की।


Read More:-रावतपुरा धाम में विमोचित हुए विश्वविद्यालय के नववर्षी डायरी और कैलेंडर…
न्यू ईयर सेलिब्रेशन 2023 कार्यक्रम को और भी उत्साहपूर्वक बनाने के लिए विश्वविद्यालय के सदस्यों ने नृत्य और संगीत की शानदर प्रस्तुति दी। साथ ही म्यूजिकल चेयर, अंताक्षरी और बैलून गेम्स भी कराया गया। जिसमें सभी ने आनंद के साथ अपनी प्रतिभागिता दर्ज कराई।

Read More:-SRI: नर्सिंग रायपुर में ” अभिनंदन 2022 कार्यक्रम, सीनियर्स ने किया जूनियर्स का शानदार स्वागत-अभिनंदन…


