सरगुजा से लेकर बस्तर तक शराब दुकान खोलने की उठ रही मांग, कोई नहीं चाहता शराबबंदी हो – मंत्री कवासी लखमा…
रायपुर। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री लखमा नें कहा कि शराब के संबंध में फैसला कैबिनेट और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लेंगे, लेकिन वे जबसे मंत्री बने है तब से अब तक एक भी आवेदन शराब दुकान को बंद करने के लिए नहीं आया है।
इन्हें भी पढ़ें : राजधानी में खूनी खेल : बदला लेने की नीयत से चाकू से किया हमला
शराब बंद को लेकर मंत्री लखमा नें बताया कि सरगुजा से लेकर बस्तर तक और मध्य छग में हर जगह शराब दुकान खोलने को लेकर मांग उठ रही है। शराब दुकान दूर होने से अवैध दारू बिक रही है, इसलिए अगर शराब दुकान खोलेंगे तो अवैध शराब की बिक्री बंद होगी।
इन्हें भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे के अवसर पर, ISRO लॉन्च करेगा ‘निगरानी सैटेलाइट’ EOS-4….

मंत्री लखमा के मुताबिक सिर्फ भाजपा को छोड़कर छत्तीसगढ़ का मजदूर किसान और आम आदमी कोई भी शराब दुकान बंद करने की मांग नही कर रहा है। सिर्फ राजनीति और प्रोपागेंड़ा के अलावा भाजपा और कुछ नही कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें : बॉलीवुड अभिनेत्री का राजनीति में प्रवेश, थामा बीजेपी दामन….


