June 14, 2026

राजधानी में खूनी खेल : बदला लेने की नीयत से चाकू से किया हमला

0
882979-gwalior-crime-news

रायपुर के अश्वनी नगर से लाखे नगर की ओर जाने वाली सड़क पर मंगलवार देर रात एक युवक पर जानलेवा हमला हो गया। युवक को फिल्मी अंदाज में एक आरोपी दौड़ा रहा था। कुछ दूर में जैसे ही युवक उसकी पकड़ में आता वो इसे चाकू मार दिया करता। ये करीब 30 मिनट तक चलता रहा। घायल युवक पर चाकू से 4-5 वार किए गए।

join whatsapp

बता दे कुछ लोगों ने हमलावर को पुलिस बुलाने की धमकी दी, वो लोगों की तरफ बढ़ा और चाकू दिखाकर डराया। उसे पुलिस के नाम का भी खौफ नहीं था। जब घायल युवक सड़क पर गिर पड़ा तब भी हमलावर ने उस पर चाकू से वार किए। इसके बाद भाग गया। कुछ लोगों ने एंबुलेंस और पुलिस को खबर कर दी थी। बाद में घायल युवक को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल ले जाया गया।

इन्हें भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे के अवसर पर, ISRO लॉन्च करेगा ‘निगरानी सैटेलाइट’ EOS-4….

बताया जा रहा है कि घायल युवक का नाम सुनील है। डंगनिया के रहने वाले इस युवक के पड़ोसी टिल्लू ने इस पर हमला किया है। पुलिस को उसकी तलाश है। दूसरी तरफ सुनील जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस इस मामले में परिजनों से पूछताछ कर रही है। अब तक सामने आई बातों के मुताबिक कुछ दिन पहले सुनील और टिल्लू के बीच झगड़ा हो गया था इसी का बदला लेने की नीयत ने उसने हमला किया।

पिछले महीने इसी इलाके में हुई हत्या

डीडी नगर इलाके में गुलशन यादव (25) अपने दोस्त के साथ घूमने निकला था। इस दौरान एक दूसरा युवक भी किसी महिला के साथ जा रहा था। तभी गुलशन ने उस पर कुछ कमेंट पास कर दिया था। यह सुनते ही महिला के साथ बैठा युवक गुस्से में आ गया। उसने गुलशन से विवाद शुरू कर दिया। दोनों बाइक पर थे, इसलिए गुलशन आगे बढ़ गया।

इन्हें भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे के अवसर पर, ISRO लॉन्च करेगा ‘निगरानी सैटेलाइट’ EOS-4….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *