SRI : नर्सिंग शहडोल में छात्रों ने किया “शिक्षक दिवस” पर शिक्षको का सम्मान…
शहडोल।। परम पूज्य श्री रावतपुरा सरकार की पूजा अर्चना के साथ गुरु और शिष्य के बीच का पावन त्यौहार शिक्षक दिवस को धूमधाम एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच रावतपुरा नर्सिंग कॉलेज शहडोल में मनाया गया। महाविद्यालय में सभी अध्ययनरत छात्रों के द्वारा अपने वरिष्ठ जनों और शिक्षकों के सम्मान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्रों के द्वारा शिक्षकों को याद स्वरूप भेंट मोमेंटो दिया गया. कार्यक्रम मैं आज के उद्बोधन में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीपक सिंह के द्वारा बचपन से लेकर अंत समय तक किस प्रकार से गुरु हमारे जीवन में आए और आते रहेंगे और हमको शिक्षा प्रदान करते रहेंगे उसके बारे में बृहद रूप से अपने उद्बोधन मे बताया।
Read More:-एसआरयू में मनाया गया शिक्षक दिवस, गुरुओं के सम्मान में छात्रों ने दी प्रस्तुति, अतिथियों ने शिक्षा और शिक्षक के महत्व पर की चर्चा…
कार्यक्रम में सभी शिक्षकों के द्वारा छात्रों के प्रति अपने संबोधन में गुरु और शिष्य के बीच की कड़ी को जोड़ने का संवाद किया। कार्यक्रम के इस सफल आयोजन के लिए संस्थान श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के उपाध्याय ने शहडोल संस्था में सभी शिक्षकों शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी एवं सफल आयोजन के लिए सराहना की।
Read More:-मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग कुम्हारी मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह…

Read More:-SRU : “दीक्षारम्भ” तृतीय दिवस, छात्रों को विश्वविद्यालय की सुविधाओं से कराया गया अवगत…

