SRI: चित्रकूट में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया “शिक्षक दिवस”…
चित्रकूट।। श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन चित्रकूट में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम अत्यंत भव्य रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। परम पूज्य श्री रविशंकर महाराज जी के आशीर्वाद से और उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय, एवं मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश प्रभारी मुकेश श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में चित्रकूट में पाँच सितंबर को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई ।
Read More:-SRI : नर्सिंग शहडोल में छात्रों ने किया “शिक्षक दिवस” पर शिक्षको का सम्मान…
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रामपाल सिंह के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर हुआ । संस्कृत विद्यालय के बच्चों ने संस्कृत के श्लोक के माध्यम से ही गुरु की व्याख्या और गुरुओं की गरिमा की महानता के बारे में दृष्टान्त दिया। इस कार्यक्रम में श्री रावतपूरा सरकार चित्रकूट संस्थान के फ़ार्मेसी प्राचार्य डॉ. रविकांत गुप्ता ,संस्कृत विद्यालय प्राचार्य जयराज सिंह और सभी शिक्षक के साथ संस्थान के विद्यार्थी उपस्थित रहे हैं। इस कार्यक्रम के मध्य में छात्रों द्वारा शिक्षकों को डायरी तथा कलम सम्मान स्वरूप उपहार में प्रस्तुत किया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम बच्चों द्वारा प्रगतिशील रहा।
Read More:-एसआरयू में मनाया गया शिक्षक दिवस, गुरुओं के सम्मान में छात्रों ने दी प्रस्तुति, अतिथियों ने शिक्षा और शिक्षक के महत्व पर की चर्चा…
श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन के उपाध्यक्ष डॉ. जे.के उपाध्याय ने श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन चित्रकूट के सभी शिक्षकों और छात्रों को सफल “शिक्षक दिवस” कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी एवं सफल आयोजन के लिए सराहना की।
Read More:-मदर टेरेसा कॉलेज ऑफ नर्सिंग कुम्हारी मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस समारोह…


