April 19, 2026

मौसम: तापमान में परिवर्तन नहीं, राजधानी सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार…

0
NDIbtimb VUtuxtu............

NDIbtimb VUtuxtu............

प्रदेश में मौसम का मिजाज आने वाले कुछ दिनों तक सामान्य ही रहेगा। मौसम विभाग का मानना है कि अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा। साथ ही राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। हलांकि द्रोणिका के प्रभाव से भले ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है, लेकिन इससे रायपुर सहित प्रदेश भर में उमस में बढ़ोतरी रही। मौसम विभाग का मानना है कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। दोपहर की उमस के बाद शाम को तेज हवाएं और बूंदाबांदी हो सकती है।

join whatsapp


 

Read More:-हादसा : उड़ते विमानों के इंजन करने पड़े बंद, डीजीसीए ने घटनाओं की  शुरू की जांच…

प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में तो बिजली गिरने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में हालांकि विशेष बदलाव नहीं हुआ, लेकिन शाम को मौसम का मिजाज बदलने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। सोमवार 23 मई को प्रदेश में सर्वाधिक गर्म एआरजी मुंगेली रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान भी सामान्य की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार से नौतपा भी शुरू हो रहा है, जो दो जून तक चलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि नौतपा में भी प्रदेश में मौसम के मिजाज में कोई परिवर्तन आने की संभावना नहीं है।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के छात्रों ने “खेलो बीआईटीआर” टूर्नामेंट में लहराया जीत का परचम…

मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पूर्व पश्चिम द्रोणिका राजस्थान से बांग्लादेश तक 0.9 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से ही मंगलवार को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। साथ ही कुछ क्षेत्रों में अंधड़ भी चल सकता है। प्रदेश के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा।

Read More:-एसएससी सेलेक्शन : लदाख में 797 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन…


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *