April 19, 2026

एसएससी सेलेक्शन : लदाख में 797 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन…

0
Staff-selection-commission-e1632723378789

एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 भर्ती परीक्षा की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और सम्बद्ध विभागों व संगठनों में 1920 पदों पर भर्ती के लिए कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा सेलेक्शन पोस्ट फेज 10 परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों के चयन के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 मई से शुरू की गई है। इस बीच, आयोग ने लदाख प्रशासन के विभिन्न विभागों में 797 पदों की भर्ती के लिए एक और विज्ञापन जारी किया है। एसएससी द्वारा जारी विज्ञापन के मुताबिक, मैट्रिक, हायर सेकेंड्री और स्नातक व उच्चतर स्तर के लिए विज्ञापित पदों हेतु उम्मीदवारों से 23 मई से 13 जून तक आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

join whatsapp


 

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय के छात्रों ने “खेलो बीआईटीआर” टूर्नामेंट में लहराया जीत का परचम…

बता दें की लदाख प्रशासन में विज्ञापित 797 पदों के लिए आवेदन के उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से पदों के लिए अनुरूप निर्धारित शैक्षिक योग्यता (10वीं / 12वीं / स्नातक व उच्चतर) प्राप्त किया होना चाहिए। इसके साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष से कम और 42 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में केंद्र सरकार के नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को लदाख क्षेत्र का निवासी होना चाहिए और सम्बन्धित प्रशासन द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र प्राप्त होना चाहिए।

Read More:-10 साल की माउंटेन गर्ल: बिना ट्रेनिंग फ़तह किया एवरेस्ट बेस कैंप, पार्क की सीढ़ियों पर चढ़कर करती थी प्रैक्टिस…

आवेदन प्रक्रिया-

आवेदन के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट, ssc.nic.in पर पहले पंजीकरण और फिर आबंटित पंजीकरण संख्या व पासवर्ड के माध्यम से लॉग-इन करके अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 100 रुपये के शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन के बाद इस भर्ती से सम्बन्धित सभी अपडेट – जैसे अप्लीकेशन स्टेटस, एडमिट कार्ड, रिजल्ट आदि की जानकारी वे एसएससी के नॉर्थ वेस्टर्न रीजन (एनडब्ल्यूआर) चंडीगढ़ की आधिकारिक वेबसाइट, sscnwr.org से ले सकेंगे।

Read More:-सरकरी नौकरी : BSF ने निकाली 281 पद पर भर्तियां, 10वीं-12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन…


 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *