रेलवे भर्ती सेल : अपरेंटिस के 2972 पदों पर भर्तियां, 10वी पास कर सकते हैं आवेदन…

Read More:-श्रीलंका : सड़कों पर उतर आई जनता, राष्ट्रपति से कर रहे इस्तीफे की मांग…
रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। रेलवे भर्ती सेल ने पूर्वी रेलवे की विभिन्न इकाइयों के लिए अपरेंटिस के 2900 से ज्यादा पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से हावड़ा, सियालदह, मालदा, आसनसोल, कांचरापाड़ा, लिलुआ और जमालपुर कैसी विभिन्न इकाइयों पर अपरेंटिस के 2972 पदों पर भर्ती की जाएगी। बता दें की इन पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से शुरू होगी। वहीं इसकी अंतिम तिथि 10 मई 2022 है। योग्य उम्मीदवार रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पद – हावड़ा डिवीजन फिटर – 114 वेल्डर – 25 मैकेनिकल (एमवी) – 04 मैकेनिकल (डीजल)- 06 मशीनिस्ट – 04 बढ़ई – 02 पेंटर – 05 लाइनमैन (सामान्य) – 05 वायरमैन – 03 रेफ्रिजरेटर एंड एसी मैकेनिक – 08 इलेक्ट्रीशियन – 89 मैकेनिक मशीन टूल रखरखाव (एमएमटी एम) -02
Read More:-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया सम्मान, कहा पुरानी पेंशन लागू होने से भविष्य की चिंता खत्म हुई…
योग्यता- अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।


