मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया सम्मान, कहा पुरानी पेंशन लागू होने से भविष्य की चिंता खत्म हुई…

सीएम भूपेश बघेल ने कल इंद्रावती भवन, नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री पेंशन दृष्टा सम्मान समारोह में शामिल हुए । फेडरेशन द्वारा पुरानी पेंशन योजना बहाली के फैसले के लिए सीएम बघेल का स्वागत किया गया।
Read More:-छत्तीसगढ़ : सलवा जुडूम के दौरान गए लोग यदि वापस लौटना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है – मुख्यमंत्री
इस मौके पर सीएम ने सभी को नवरात्रि की बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि मुझे ये जानकर ख़ुशी हुई कि पुरानी पेंशन लागू होने से आप सभी में अपार उत्साह का संचार हुआ है। अब आपके भविष्य की चिंता खत्म हो गयी है। विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अपनी समस्याएं बताई हैं सभी का निराकरण किया जाएगा । उन्होंने कहा कि आप लोगों को अंशदायी पेंशन योजना से जो कठिनाई आ रही थी इसका मुझे अनुमान था। सभी लोग सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान से जीवन गुजारना चाहते हैं। किसी भी सरकार की ताकत अधिकारी-कर्मचारी होते हैं, आप चिंतित रहेंगे तो कार्य भी प्रभावित रहेगा, इसलिए ओल्ड पेंशन योजना लागू की गई ताकि आपका मनोबल ऊंचा बने रहे।
Read More:-छत्तीसगढ़ : नहीं चलेगी अब प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, राज्य शासन ने नियमों का पालन करवाने कलेक्टरों को जारी किया निर्देश…
सीएम ने कहा कि आप सभी ने कोरोना महामारी के दौरान में बहुत काम किया, इस महामारी में कई लोगों की जान भी गई फिर भी आप सभी डटे रहे और एकजुटता के साथ काम किया । इसका परिणाम रहा कि छत्तीसगढ़ के महामारी के दौरान प्रबंधन को देशभर में सराहा गया। इस दौरान कोरोना की वजह से जिन लोगों की जान गई उनके परिवारों का भी हमने ध्यान रखा। ऐसे परिवारों के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति की छूट की समय सीमा को खत्म किया।

सीएम ने कहा कि कई राज्यों ने कोरोनाकाल में वेतन कटौती की लेकिन हमारी सरकार ने वेतन नहीं काटा । मैंने अपने अधिकारियों से दो टूक कह दिया था कि वेतन से बिल्कुल भी कटौती नही होगी। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रदेश में नवीन पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। इस फैसले से प्रदेश के लगभग 3 लाख शासकीय सेवकों को लाभ मिलेगा। फेडरेशन द्वारा सीएम बघेल को पेंशन दृष्टा सम्मान से अलंकृत किया गया।
Read More:-खैरागढ़ उपचुनाव : जनसभा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा भाजपा के लोगो को हो रही परेशानी…
कार्यक्रम में उद्योग मंत्री कवासी लखमा, आयुक्त सी. आर. प्रसन्ना, एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवँ आयुक्त हाउसिंग बोर्ड डॉ.अय्याज तम्बोली, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ कर्मचारी- अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा, फेडरेशन के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी गण भी मौजद थे ।


