April 19, 2026

श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन आरी झांसी ने मनाया ”रंगोत्सव”…

0
WhatsApp Image 2022-03-17 at 6.27.35 PM

आरी झांसी || श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस आरी झांसी में महाराज जी एवं संस्थान के उपाध्यक्ष जे. के. उपाध्याय के मार्गदर्शन में संस्थान प्रबंधक की उपस्थिति में संस्थानिक सदस्यों के साथ रंगो का पावन त्यौहार रंगोत्सव का आयोजन किया गया।


join whatsapp


Read More:-श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुआ “फाग उत्सव”,थीम बेस पर खेली होली…

कार्यक्रम का शुभारंभ महाराज “श्री रावतपुरा सरकार” जी के चरण कमल में पुष्प अर्पित कर तथा दीप प्रज्जवलित कर किया गया, इस पावन अवसर पर संस्थानिक सदस्यों को संबोधित करते हुए संस्था के प्रबन्धक ने होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए एक कविता के माध्यम से होली पर्व के महत्व के बारे में चर्चा कि।



Read More:-श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज ऑफ नर्सिंग जबलपुर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह…

वहीं कार्यक्रम को और अधिक रोचक बनाने के लिए बुन्देली कविता, संगीत का आयोजन किया गया। उसके बाद सभी संस्थानिक सदस्यों ने सभी को एक ही रंग में रंगने तथा पर्व में पूर्णतया सरावोर होने के लिए गुलाल तथा पुष्प की होली खेली गई जिसमें समस्त स्टाफ ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर रंगोत्सव की शुभकामनाएं दी।



Read More:-बिलासा नर्सिंग इंस्टिट्यूट ने खेली रंगो की होली,दिया रंग भरा सन्देश

कार्यक्रम का संचालन और समस्त स्टाफ का आभार व्यक्त फार्मेसी प्राचार्य ने किया। जिसमें उन्होंने कहा कि आप लोगो के एक दूसरे के प्रति प्रेम तथा संस्था के प्रति निष्ठा भावना निश्चित ही एक दिन हमारे संस्थान को भव्यता तथा आदर्शता प्रदान करता है ऐसी आशा है कि आप लोग आगे भी संस्थान को उच्च आयाम स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा संकाय, फार्मेसी संकाय, आईटीआई संकाय के शैक्षणिक स्टाफ तथा अशैक्षणिक स्टाफ सदस्य मौज़ूद रहें।



Read More:-खरबूजे का सेवन करें आपको तरोताजा, जाने गर्मियों में खरबूज के फायदे…

श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल होली कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी…



 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *