June 14, 2026

खरबूजे का सेवन करें आपको तरोताजा, जाने गर्मियों में खरबूज के फायदे…

0
muskmelon_1525846727_749x421

गर्मियों का मौसम आते ही लोग काफी सुस्त और थकावट से भरे दिखते हैं ऐसे में इस मौसम में कई तरह के फल मार्केट में आते हैं जो आपको तरोताजा करने के साथ ही पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। गर्मियों के मौसम में तरबूज,खरबूजा काफी अधिक मात्रा में मिलते हैं। खरबूजे को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं क्योंकि इसे खाने से आप काफी रिफ्रेशिंग फील करते हैं और इसमें से खुशबू भी काफी अच्छा आती है. खरबूजे में कैल्शियम, आयरन, विटामिन ए और विटामिन सी की मात्रा काफी अधिक पाई जाती है। इसे किडनी, ब्लड प्रेशर और आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी यह काफी अच्छा स्नैक साबित होता है।


join whatsapp


Read More:-भारत में लॉन्च Vivo Y33T का नया वैरिएंट, देखें इसकी ख़ासियत…

बता दें की खरबूजे का जीआई लेवल कम होता है जिस कारण इससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ता है उनके लिए भी खरबूजा काफी फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है जिससे मल त्याग करने में आपको मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता। इसके अलावा, खरबूजा विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स होता है। यह इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ ही हृदय रोगों और कैंसर से बचाव के लिए भी काफी उपयोगी साबित होता है।


 


Read More:One Rank One Pension: केंद्र सरकार को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रखा बरकरार सरकार का फैसला…

फायदे –

आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ दिक्षा भावसार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों को खरबूजा के अद्भुत फायदों के बारे में बताया है। खरबूजा खाने के फायदे डॉ दिक्षा के अनुसार, यूटीआई (यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन) की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए खरबूजा काफी ज्यादा फायदेमंद होता है।इसके सेवन से शरीर के सभी विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं। साथ ही इसे खाने से पेट भी अच्छे से साफ हो जाता है।

गर्मियों में खरबूजा का सेवन करने से स्किन पर भी इसका अच्छा असर देखने के मिलता है। यह आपको गर्मियों में हाइड्रेटेड रखने के साथ ही कब्ज से भी राहत देता है। डॉ. भावसार ने बताया कि डायबिटीज के मरीज भी इसे खा सकते हैं लेकिन ध्यान दें कि इसे तभी खाया जाए जब यह सीजन में हो।



Read More:-द लैंसेट पब्लिक हेल्थ : कोरोना संक्रमित व्यक्ति में लंबे समय तक बेड पर रहने से मानसिक स्वास्थ्य का खतरा…

खरबूजा का सेवन-

  • खरबूजा का जूस- इसके बीज हटा लें और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद 2 कप खरबूजे को मिक्सी में ब्लैंड कर लें। इसके बाद इसे छानकर जूस अलग कर लें। यह जूस 6 महीने से ऊपर के बच्चों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
  • खरबूजा मिल्कशेक- खरबूजा को क्यूब्स में काट लें. इसके बाद मिक्सी में दूध, क्रीम और बर्फ डालकर ब्लैंड कर लें. आपका मस्कमेलन मिल्कशेक तैयार है।
  • खरबूजा की खीर- अगर आप गर्मियों में हेल्दी डेजर्ट का ऑप्शन ढूंढ़ रहे हैं तो आप खरबूजा की खीरखा सकते हैं. इसके लिए खरबूजा को दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स से साथ पकाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *