June 12, 2026

श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुआ “फाग उत्सव”,थीम बेस पर खेली होली…

0
IMG-20220318-WA0009

रायपुर।। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री रविशंकर महाराज जी के आशीर्वाद से, प्रति कुलाधिपति1 डॉ. जे.के. उपाध्यक्ष,एवं कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह के मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय परिसर में “फाग उत्सव 2022” का आयोजन किया गया।

इवेंट की थीम के आधार पर टीमों को पिंक, व्हाइट, येलो, ऑरेंज, गोल्ड, ग्रीन, पर्पल, रेड और ब्लैक टीम के रूप में रखा गया।

इन टीमों ने बिस्किट गेम्स, दम सरस , बैलून गेम्स, म्यूजिकल चेयर और अंताक्षरी सहित कई के गेम्स रखे। जिसमें सभी संकाय और कर्मचारी सदस्यों ने भाग लिया और सभी गतिविधियों में अपनी टीमों का प्रतिनिधित्व किया।

वहीं कार्यक्रम की शुरुआत नए शामिल हुए स्टाफ सदस्यों के परिचय के साथ हुई। उसके बाद सभी मनोरंजक गतिraविधियाँ और खेल हुए। अंताक्षरी की शुरुआत के साथ ही कार्यक्रम का एक क्षण ऐसा आया जब डॉ. प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए एक गीत गाया।

टीम ऑरेंज ने बिस्किट गेम जीता, टीम रेड ने डम सरास जीता, टीम ब्लैक ने बैलून गेम जीता, और टीम ब्लू ने म्यूजिकल चेयर जीता, और अंताक्षरी में आखिरी गेम टीम व्हाइट और टीम ऑरेंज के बीच हुआ।

कार्यक्रम के आखिर में परिसर में गुलाल और अबीर खेलने से पहले सभी फैकल्टी और स्टाफ ने बॉलीवुड सॉन्ग्स पर डांस किया।

 

रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के कुलसचिव डॉ. प्रताप सिंह, उपकुलसचिव भानु प्रताप सिंह, उपकुलसचिव चंद्रकांत मोहबिया, उपकुलसचिव संजीव कुमार के साथ संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को होली की शुभकामनाएं दी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *