श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन नवा रायपुर में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी होली…
श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग नवा रायपुर कैंपस में 17 मार्च गुरुवार को होली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराज श्री की पूजा अर्चना के साथ तिलक लगा कर किया गया।
Read More :- श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुआ “फाग उत्सव”,थीम बेस पर खेली होली…
वहीं सभी सदस्यों ने गुलाल-अबीर लगाकर एक दुसरे को होली की शुभकामनायें दी। कार्यक्रम में कैंपस निदेशक ए. के. श्रीवास्तव, प्राचार्या नर्सिंग डॉ. कीर्ति शर्मा, प्राचार्य बी. एड. डॉ. ब्रिजेश यादव एवं सभी प्रशासनिक, शैक्षणिक व अन्य कर्मचारी शामिल हुए ।

Read More:-श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज ऑफ नर्सिंग जबलपुर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह…
इस दौरान ए. के. श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि रंगों के बिना एक आकर्षक तस्वीर की कल्पना नहीं की जा सकती है इसलिए हम सभी को मिलकर अपने कैंपस एवं संस्था को और भी आकर्षक एवं उत्कृष्ट बनाना होगा।
Read More:-बिलासा नर्सिंग इंस्टिट्यूट ने खेली रंगो की होली,दिया रंग भरा सन्देश
श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल होली कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी…


