June 4, 2026

श्री रावतपुरा सरकार कॉलेज ऑफ नर्सिंग जबलपुर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह…

0
WhatsApp Image 2022-03-16 at 11.17.37 PM

जबलपुर। पूज्य महाराज श्री रविशंकर जी के आशीर्वाद से और संस्थान के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय जी के कुशल मार्गदर्शन से  16 मार्च को संस्था में बी.एस.सी. नर्सिंग के छात्र- छात्रों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम रखा गया.

join whatsapp

Read More :- बिलासा नर्सिंग इंस्टिट्यूट ने खेली रंगो की होली,दिया रंग भरा सन्देश

इस शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर डिपार्टमेंट ऑफ एनाटोमी एन.एस.सी.बी. मेडिकल कॉलेज के डॉ. आर.एस. कुशवाहा रहे । इन अतिथियों के बीच मौजूद रहते हुए बी.एस.सी. नर्सिंग के छात्र -छात्रों ने शपथ ग्रहण कार्यक्रम संचालित किया।

 Read More :- जगदलपुर इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्रों ने आनंद मेला के साथ मनाया प्री होली महोत्सव…

संस्था के प्रशासनिक अधिकारियों ने  सभी अतिथियों को भेंट स्वरूप संस्थान का मोमेंटो, डायरी, कैलेंडर और पुष्पगुच्छ भेंट किया । इस कार्यक्रम में छात्राओं ने  सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी ।

Read More :- भारत में लॉन्च Vivo Y33T का नया वैरिएंट, देखें इसकी ख़ासियत…

कार्यक्रम में सभी अतिथि डॉ. एस. पी. पांडे संचालक, डॉ. रितेश यादव प्राचार्य फार्मेसी, दीपक पटेल डिप्लोमा प्राचार्य फार्मेसी, डॉ. पी कुमार प्राचार्य पैरामेडिकल, और बलेशी जॉर्ज प्राचार्य नर्सिंग, डॉ. ऋषि साहू प्रोफेसर आयुर्वेद और सभी  शिक्षको की मौजूदगी में बी.एस.सी. नर्सिंग के सभी छात्र – छात्राओं को पुरस्कार दिया  गया।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम में  उपस्थित सभी अतिथियों ने अपना उद्बोधन और छात्रों को सन्देश दिया। कार्यक्रम का  समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ । श्री रावतपुरा सरकार लोक कल्याण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष महोदय डॉ. जे. के. उपाध्याय ने संस्थान के समस्त शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ को इस सफल कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं दी…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *