GATE 2022 Scorecard : आज जारी होगा स्कोर कार्ड, जाने कैसे होगा डाउनलोड…
GATE 2022 Scorecard | ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग स्कोर कार्ड आज 22 मार्च मंगलवार को जारी होने वाले है। उम्मीदवार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर की ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाकर स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं बता दें की आईआईटी खड़गपुर ने 17 मार्च को इसके रिजल्ट पहले ही जारी कर दिए हैं।
Read More :- श्री रावतपुरा सरकार ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन आरी झांसी ने मनाया ”रंगोत्सव”…
परीक्षा भारत में विभिन्न केंद्रों में 5, 6, 12 और 13,फरवरी 2022 को परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 7 लाख से अधिक उम्मीदवार उपस्थित हुए थे, जिनमें से 1,26,813 ने परीक्षा पास की है परीक्षा सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित हुई थी।

Read More :- श्री रावतपुरा सरकार इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग नवा रायपुर कैंपस में हर्षोल्लास के साथ मनायी होली…
डाउनलोड –
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर जाएं। वेबसाइट पर दिए गए लॉग इन के टैब पर क्लिक करें। अब एनरोलमेंट नंबर/ईमेल आईडी और पासवर्ड सबमिट करें। आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। अब इसे चेक कर लें। डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
Read More :- श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में हुआ “फाग उत्सव”,थीम बेस पर खेली होली…
बता दें कि इंजीनियरिंग में एडमिशन लेने के लिए हर साल GATE परीक्षा का आयोजन किया जाता है। यह एक राष्ट्रीय स्तर की इंजीनियरिंग एंट्रेंस परीक्षा है, जिसे क्रैक कर छात्र M.Tech एडमिशन या पीएसयू भर्तियों में शामिल होने के लिए एलिजिबल हो जाते हैं।


