छत्तीसगढ़ मौसम: शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा, बीती रात कुछ क्षेत्रों में हल्की हुई बारिश…
छत्तीसगढ़ में अब ठंड कम हुई और गर्मी अपना तेवर दिखाना शुरू कर चुकी है। दोपहर की धूप से लोग परेशान हो रहे हैं मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, प्रदेश में मौसम आने वाले कुछ दिनों तक साफ रहेगा। आने वाले दिनों में मौसम ऐसा ही बना रहे सकता हैं न गर्मी बढ़ेगी और न ही ठंड। हालांकि शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।
Read More:-श्री रावतपुरा सरकार फार्मेसी कुम्हारी ने ”प्रायोगिक फार्माकोलॉजी” पर वेबिनार आयोजित…
बता दें की शुक्रवार को रायपुर के साथ प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गर्मी से लोग परेशान होने लगे हैं। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई।
रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर और एआरजी बलरामपुर में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Read More:-अब भूपेश सरकार गौमूत्र पर करेगी फोकस, चल रही टेस्टिंग…
गुरुवार शाम और रात्रि में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में मौसम बदला और हल्की बारिश हुई। अंबिकापुर और कवर्धा जिले के कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई है। कुसमी और शकंरगढ़ में पांच सेमी, वाड्रफनगर-मनोरा और बलरामपुर में एक सेमी बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से इन क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई और ये सामान्य से कम रहे। हालांकि हल्की बारिश की वजह से मौसम सुहाना रहा।
Read More:-छत्तीसगढ़ में बिजली दर महंगी : प्रस्तावित दरों पर विद्युत नियामक आयोग द्वारा जनसुनवाई, आज अंतिम दिन…
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि एक द्रोणिका पूर्वी मध्यप्रदेश से नागालैंड, झारखंड, गंगेटिक, पश्चिम बंगाल, असम होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक है। इसके प्रभाव से ही शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आएगी।


