आयुष नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 2 के लिए पंजीयन आज से शुरू…
आयुष एडमिशन सेंट्रल काउंसिलिंग ने यूजी प्रोगाम में दाखिले के लिए दूसरे राउंड की पंजीयन प्रक्रिया आज शुक्रवार 25 फरवरी, 2022 से शुरू होगी। साथ ही च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग विंडो कल 26 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस में आवेदन करना चाहते हैं, वे http://aaccc.gov.in पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। बता दें की इस राउंड में भाग लेने की अंतिम तिथि 2 मार्च, 2022 होगी।
Read More:-रूस और यूक्रेन के बीच जंग से भारतीय शेयर बाजार में दिखा असर, कुछ ही देर में 9 लाख करोड़ रूपये डूबे…
Read More:-ट्रांसजेंडर ने दिया बच्चे को जन्म, लेकिन मां कहा जाना पसंद नहीं…
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन-
- सेकेंड राउंड में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले aaccc.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद ‘यूजी काउंसलिंग’ चुनें।
- अब वेबसाइट पर पहुंचने पर ‘नया पंजीकरण’ लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नए पंजीकरण के लिए, ‘नए उम्मीदवार पंजीकरण लिंक’ पर क्लिक करें और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
- इसके बाद में, रोल नंबर, NEET आवेदन संख्या, उम्मीदवार का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज करें।
- पंजीकृत ईमेल और नंबर पर भेजे गए रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें। व्यक्तिगत, शैक्षणिक, नीट, संपर्क विवरण दर्ज करके,स्कैन की गई तस्वीरों को अपलोड करके आयुष परामर्श पंजीकरण पूरा करें।
- अब NEET पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और उल्लिखित विवरणों को सत्यापित करें और पुष्टिकरण पृष्ठ का एक प्रिंटआउट लें। इसके बाद आधिकारिक वेबसाइट पर वापस जाएं और क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें।
- वरीयता क्रम के अनुसार पाठ्यक्रम एवं महाविद्यालयों के चयन की पूर्ति करें। अंतिम तिथि से पहले विकल्पों को लॉक करें। इसके बाद एक प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए रख लें।
- रजिस्ट्रेशन और विकल्प भरने के सेशन के खत्म होने के बाद, एएसीसीसी 5 मार्च, 2022 को आयुष काउंसलिंग नीट 2021 राउंड 2 के लिए सीट आवंटन रिजल्ट जारी करेगा।
- उम्मीदवार ध्यान दें कि, परिणाम पीडीएफ में सीटें और कॉलेज देने के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल होंगे। सीट आवंटन परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवारों को अपनी सीटें आरक्षित करने के लिए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा और प्रवेश प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कॉलेज को रिपोर्ट करना होगा।



