May 1, 2026

ट्रांसजेंडर ने दिया बच्चे को जन्म, लेकिन मां कहा जाना पसंद नहीं…

0
transgender-16408806864x3

join whatsapp


अमेरिका की यह खबर काफी आश्चर्यजनक हैं ,अमेरिका में स्थित लॉस एंजिल्स में ट्रांसजेंडर पुरुष ने बच्चे को जन्म दिया है। इसका उन्होंने खुद खुलासा किया है। ट्रांसजेंडर पुरुष बेनेट कास्पर विलियम्स ने बताया कि भले ही वह मां बन गए हैं, लेकिन जब वो गर्भावस्था में थे तो नर्स उन्हें मॉम कहकर बुलाती थीं। ये बात बेनेट को ना पसंद थी।

37 साल के ट्रांसजेंडर बेनेट कास्पर का मानना है कि हर बच्चा पैदा करने वाला ‘मां’ नहीं हो सकता। पुरुष होने के बावजूद नर्सें उनकी गर्भावस्था के दौरान उन्हें मॉम कहने पर जोर देती थीं। बेनेट ने कहा कि कोई उन्हें मां कहकर पुकारे उन्हें पसंद नहीं है, कहा कि पुरुष भी बच्चे को जन्म दे सकते हैं।



Read More:-Smartwatch: ब्लूटूथ कॉलिंग वाली फीचर्स के साथ फुल चार्ज में चलेगी 20 दिन तक…



Read More:-छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी उपलब्धि, मिला डिजिटल टेक्नॉलाजी सभा-2022 अवार्ड…

खबर के अनुसार, बेनेट जब 20 साल के हुए और उनमें बदलाव की प्रक्रिया शुरू हुई तब उन्हें पता चला कि वे एक ट्रांसजेंडर हैं। इसके बाद साल 2017 में उनकी मुलाकात मलिक से हुई, जिनसे उन्होंने 2019 में शादी कर ली। शादी के बाद उन्हें बच्चे की चाहत हुई। दोनों ने फैसला किया कि वे बच्चे पैदा करना चाहते हैं। उन्होंने बच्चे पैदा करने के लिए मौजूदा विकल्पों को खोजा। इसके लिए बेनेट को टेस्टोस्टेरोन हार्मोन थेरेपी रोकना पड़ता, जो वह पिछले कई सालों से अपने ओवरी को कार्य करने में सक्षम बनाने के लिए कर रहा था।

बता दें की बच्चे पैदा करने की चाहत के चलते बेनेट ने 2015 में एक सर्जरी के जरिए अपने ब्रेस्ट को निकलवा दिया था, जिसमें उनके लगभग 3 लाख 76 हजार से ज्यादा रुपये खर्च हुए, लेकिन उनके रिप्रोडक्टिव सिस्टम पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा था फिर जा कर उन्होंने निर्णय किया कि वो गर्भ धारण करने में कंफर्टेबल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *