May 1, 2026

छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिली बड़ी उपलब्धि, मिला डिजिटल टेक्नॉलाजी सभा-2022 अवार्ड…

0
IMG-20220223-WA0320

join whatsapp


छत्तीसगढ़ के नाम एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई हैं, छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक गतिविधियों को तकनीक के माध्यम से सहज बनाने के लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि प्राप्त हुई है। इंडियन एक्सप्रेस समूह द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग को डिजिटल टेक्नॉलाजी सभा-2022 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह अवार्ड स्कूली बच्चों के शैक्षणिक आंकलन के लिए एनआईसी के सहयोग से विकसित एनक्लियर एप्प तथा टेली प्रेक्टिस एप्प के उपयोग के लिए दिया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा उपयोग में लाए जा रहे उक्त दोनों एप्प के माध्यम से स्कूली बच्चों की सहजता से आंकलन एवं मॉनिटरिंग की जा सकती है।



Read More:-UGC ने लिया बड़ा निर्णय, जाने यूजी, पीजी और पीएचडी प्रोग्राम में दाखिला का नया पैटर्न क्या होगा…

गौरतलब है कि कोरोना प्रकोप के बीच शिक्षा में नवाचार एवं डिजिटल टेक्नॉलाजी के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने पूरे देश में अपनी एक पहचान कायम की है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा कोरोना प्रकोप के चलते स्कूली बच्चों को घर बैठे शिक्षा उपलब्ध कराने की तकनीक को देश ने सराहा है।

Read More:-नई योजना : केंद्र सरकार की तरफ से इस साल प्राइमरी के छात्रों को मिलेगा 500 रुपये…

बता दें की पढई तुंहर दुआर को इस हेतु राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार भी प्राप्त हुए हैं। इसी कड़ी में बुधवार को स्कूल शिक्षा विभाग को इंडियन एक्सप्रेस समूह द्वारा आयोजित डिजिटल टेक्नॉलाजी सभा अवार्ड 2022 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड राज्य में एक वर्चुअल सम्मेलन में एन.आई.सी. के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक ए.के. सोमशेखर द्वारा उनकी टीम की उपस्थिति में ग्रहण किया गया। यह पूरा कार्य प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. आलोक शुक्ला और सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. कमलप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *